Hyundai सेल से तोड़ेगी बिक्री की सारे रिकॉर्ड, 100 मिलियन यूनिट की उम्मीद

Share this

Hyundai : दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता हुंडई ने 1968 में इंडिया में पहली बिक्री की थी। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने सोमवार को कहा इस साल 100 मिलियन यूनिट शिपमेंट पहुंचने की उम्मीद है। ऑटोमेकर के अनुसार 2023 तक कुल 97 मिलियन यूनिट वाहन बेचीं है। जिसमें विदेशों में बेची गई 73 मिलियन यूनिट शामिल हैं। यह देखते हुए कि कंपनी ने इस साल अपना बिक्री लक्ष्य 4.24 मिलियन यूनिट रखा है।

Hyundai की कब शुरू हुई बिक्री ?

हुंडई ने 1968 में घरेलू स्तर पर ऑटोमोबाइल बेचना शुरू किया, इसके बाद 1976 में निर्यात शुरू किया। अब तक अवंते कॉम्पैक्ट सबसे लोकप्रिय मॉडल था। जिसकी कुल बिक्री 15.1 मिलियन यूनिट तक पहुंच गई। इसके बाद 9.95 मिलियन यूनिट के साथ एक्सेंट सबकॉम्पैक्ट और 9.39 मिलियन यूनिट के साथ सोनाटा सेडान थी।

Also Read : Borewell stuck – कच्चे बोरबेल में 90 फीट नीचे 7 दिनों से फंसी है महिला

Hyundai EV की भारी मांग

वहीं पिछले साल दक्षिण कोरिया में नई इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी 9.3 प्रतिशत थी। जो संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान जैसे अन्य प्रमुख समकक्षों की तुलना में अधिक है। भूमि, बुनियादी ढांचा और परिवहन मंत्रालय द्वारा 2023 में आंकड़ा संकलित किया गया। आंकड़ें के अनुसार दक्षिण कोरिया में बेचे गए 1.74 मिलियन वाहनों में से 162,507 इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) थे।

News Desk
Author: News Desk