India Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में 8 राज्यों की 49 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है. आम के लेकर खास लोग पोलिंग बूथ तक लाइन में लगकर वोट डाल रहे हैं। इस दौरान माया नगरी मुंबई में एक अलग ही नजारा देखने को मिला. बॉलीवुड सितारे भी लोकतंत्र के रंग में रंगे नजर आए | लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मुंबई उत्तर लोकसभा सीट और मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट पर वोट डाले जा रहे हैं. इस दौरान मुंबई में वोट डालने के लिए बॉलीवुड सितारे पोलिंग बूथ पर कतार में लगे हुए थे–India Election 2024
A total of 695 candidates are in the fray for 49 Lok Sabha seats.
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत आज (20 मई) 8 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 49 लोकसभा क्षेत्रों के 8 करोड़ 95 लाख से अधिक मतदाता अपने प्रतिनिधियों को चुनने के लिए 94732 मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे। पांचवें चरण की 49 लोकसभा सीटों पर कुल 695 उम्मीदवार मैदान में हैं |
Elections are taking place in these states
आज महाराष्ट्र की 13, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की सात, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, ओडिशा की पांच और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख की एक-एक सीट पर मतदान होगा। पांचवें चरण में सबसे कम सीटों (49) पर मतदान होने जा रहा है. पांचवें चरण में 9 लाख 47 हजार कर्मचारी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराएंगे. आम तौर पर वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी. पांचवें चरण में 8 करोड़ 95 लाख से ज्यादा मतदाता हैं. इसमें तृतीय लिंग के 5409 मतदाता हैं। इनमें 100 साल या उससे अधिक उम्र के 24,792 मतदाता हैं, जबकि 7 लाख 81 हजार मतदाता 85 साल या उससे अधिक उम्र के हैं. सात लाख तीन हजार मतदाता दिव्यांग मतदाता हैं…..
ये भी पढ़े :Electric scooter: लड़कियों का दिल चुराने आ गयी, Hero का नया Electric स्कूटर, जाने कीमत