Indore News: दिल्ली की जीत से इंदौर में जश्न, सीएम ने बांटी मिठाई, कहा-देश की एक दिशा

By Awanish Tiwari

Published on:

Click Now

दिल्ली की जीत से इंदौर में जश्न, सीएम ने बांटी मिठाई, कहा-देश की एक दिशा

Indore News:  इंदौर में शनिवार सुबह से दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आना शुरू हो गए थे। शुरुआती परिणाम(Result) के वक्त तक सीएम डॉ. मोहन यादव(CM Dr. Mohan Yadav) भी इंदौर में ही थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई और कहा कि आप और कांग्रेस(Congress) ने दिल्ली में गंदगी फैलाई है। 2014 के बाद से देश का मिजाज बदला है, देश अब एक दिशा में जा रहा है। यादव ने अरविंद केजरीवाल पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि केजरीवाल अदालत को नहीं मानते, लेकिन जनता की अदालत(court) को मानना पड़ेगा। सीएम इसके बाद प्रयागराज रवाना हो गए। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राजबाड़ा चौराहे पर जीत का जश्न मनाया। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित नेता-कार्यकर्ताओं ने जीत के जश्न के बाद राजबाड़ा पर झाडू भी लगाई।

दिल्ली(Delhi) में भाजपा की जीत घोषित होते ही शनिवार दोपहर(saturday afternoon) के वक्त बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नेता जश्न मनाने राजबाड़ा पहुंच गए। सभी ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशी का इजहार किया। भाजपा नेत्रियों ने भी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर भाजपा और मोर्चा के सभी संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता खुशी में शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को जीत की बधाई दी।

केजरीवाल और कांग्रेस पर साधा निशाना

शुरुआती चुनाव के रुझान पर सीएम डॉ. यादव(CM Dr. Yadav) ने कहा, 2014 के बाद से देश का बदलता हुआ मिजाज एक दिशा में जा रहा है। टुकड़े-टुकड़े गैंग की लगातार हार हो रही है। गंदे- गंदे हथकंडे से कांग्रेस चुनाव लड़ी, फिर भी हार गई। देश की जनता सब समझ चुकी है। केजरीवाल कोर्ट को नहीं मानते हैं, जनता की अदालत का निर्णय मानना पड़ेगा। यह जनता जनार्दन की जीत है। कांग्रेस और आप पर दिल्ली को गंदा करने का पाप है। हिंदुत्व का विरोध करने का परिणाम आज कांग्रेस चुका रही है।

Leave a Comment