Jabalpur News: टॉर्चर करने लगी गर्मी, पारा 42.1 डिग्री, आज लू चलने की चेतावनी जारी

By Awanish Tiwari

Published on:

Click Now

22 अप्रेल तक तेज गर्मी पड़ने के आसार, घर से लेकर ऑफिस तक दिनभर चल रहे कूलर और एसी

45 डिग्री के पार जा चुका है अप्रेल का तापमान

Jabalpur News: जबलपुर में अप्रेल महीने में एक बार पारा 45 डिग्री के पार रह चुका है। मौसम विभाग के अनुसार 28 अप्रेल 1970 को दिन का तापमान 45.4 डिग्री था। रिकॉर्ड के अनुसार 3 अप्रेल 1935 को 24 घंटे के भीतर 50.3 मिमी बारिश हुई थी। 2023 में 20.2 मिमी बारिश हुई थी। 19 अप्रेल 2023 को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री पहुंचा था। पिछले कुछ सालों में तापमान सामान्य रहा।

गुजरात, राजस्थान से आ रही गर्म हवा

मौसम विभाग(meteorological department) का कहना है कि गुजरात एवं राजस्थान में तपिश बढ़ गई है। वहां से आ रही गर्म हवा के कारण मध्यप्रदेश में भी गर्मी बढ़ गई है। तीसरे सप्ताह में उत्तर-पश्चिमी हवा के जोर पकड़ने के साथ जबलपुर सभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री के आसपास रहेगा। इससे रात में भी परेशानी होगी।

जबलपुर. गर्मी अप्रेल में ही भीषण रूप दिखाने लगी है। दोपहर में तेज धूप के साथ गर्म पश्चिमी झुलसा रही है। शुक्रवार को जबलपुर का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री पहुंच गया। आग उगल रहे सूर्यदेव के कहर से बचने के लिए लोग छांव की तलाश में नजर आए। सड़कें सुनसान रहीं। मौसम विभाग की मानें, तो अगले चार दिन जबलपुर सभाग के जिलों में जोरदार गर्मी पड़ेगी। सभाग के कुछ जिलों में पारा 44 डिग्री के पार हो सकता हैं। शनिवार को जबलपुर में मौसम शुष्क रहेगा। लू चल सकती है। मौसम विभाग ने तेज गर्मी व लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है।

रातें भी होने लगीं गर्म

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.6 से बढ़कर 42.1 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। रात का न्यूनतम तापमान भी 21.8 से बढ़कर 24.4 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक था। इसके चलते रात को भी गर्मी ने सताया।

Leave a Comment