Lok Sabha Elections 2024 के लिए कांग्रेस बना रही रणनीति कमलनाथ छिंदवाड़ा तो दिग्विजय राजगढ़ से लड़ सकते हैं चुनाव

Share this

Lok Sabha Elections 2024  । लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर Congress में मंथन का दौर शुरू हो गया है। 31 जनवरी तक लोकसभा प्रभारी से संभावित उम्मीदवारों की सूची मांगी गई है। दिल्ली के सूत्रों के अनुसार पार्टी हाई कमान नेFormer Chief Minister Kamalnath Chhindwara  और Former Chief Minister Digvijay Singh  को Rajgarh Lok Sabha elections  से लड़ाने का मन लगाया है। इसके अलावा सीडब्ल्यूसी के सदस्य और विधानसभा चुनाव में पराजित उम्मीदवार कमलेश्वर पटेल को सीधी लोकसभा से लडऩे की चर्चा कांग्रेस की राजनीतिक गलियारों में सुर्खियों में है। दिल्ली में चर्चा है कि कांग्रेस कुछ विधायकों को भी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) में उतर सकती है।

कांग्रेस के क्षेत्रीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की आम राय है कि कांग्रेस के दिग्गजों को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरना चाहिए। आठवीं विधानसभा चुनाव लगातार जीतने वाले डॉक्टर गोविंद सिंह पिछला विधानसभा चुनाव लहार से हार गए हैं और अब उन्हें मुरैना लोकसभा सीट से लड़ाने की तैयारी चल रही है। डॉक्टर सिंह मुरैना संसदीय क्षेत्र में तेजी से सक्रिय भी है। भिंड लोकसभा से विधायक फूल सिंह बरैया अथवा मेवाराम जाटव, ग्वालियर लोकसभा सीट से महापुरुष शोभा सिकरवार के उतारे जाने की चर्चा सुर्खियों में है। वैसे युवा ब्राह्मण नेता और विधानसभा चुनाव में पराजित प्रवीण पाठक के चुनाव लडऩे की चर्चा चल रही है। पाठक नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के खास सिपहसालार माने जाते हैं। इसी प्रकार गुना संसदीय क्षेत्र से केपी सिंह को चुनाव लड़ाया जा सकता है। सागर लोकसभा सीट क्षेत्र त्रिलोकीनाथ कटारे सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। ढाई लाख ब्राह्मण मतदाताओं का वर्चस्व वाले इस लोकसभा सीट में कटारे की पकड़ काफी मजबूत है। जबलपुर से विधानसभा में पराजित तरुन भनोट और विनय सक्सेना का नाम चर्चा में है। खंडवा लोकसभा सीट से तीन नाम मुख्य चर्चा में है जिनमें अरुण यादव का नाम सबसे पहले है और उसके बाद सुरेंद्र शेरा और रवि जोशी का नाम भी दावेदार के रूप में लिया जा रहा है।

 

MP के युवाओं को नौकरी देने की “मोदी गारंटी” का क्या हुआ? -जीतू पटवारी, रोजगार को लेकर घेरा 

पटवारी को इंदौर से लड़ाने कि चर्चा

पार्टी हाई कमान इंदौर से jeetu patwari को लडऩे पर गंभीरता से विचार कर रही है। हालांकि दूसरा नाम संजय शुक्ला का भी है। कांग्रेस झाबुआ-रतलाम क्षेत्र से विधायक डॉ हीरालाल अलावा पर दांव लगा सकती है। झाबुआ रतलाम लोकसभा क्षेत्र में जयस का खासा प्रभाव है, लिहाजा अलावा भाजपा को खासी टक्कर दे सकते हैं। सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को लोकसभा चुनाव लड़ा सकती है। इसके अलावा विकल्प के रूप में दिलीप मिश्रा और नीलांशु चतुर्वेदी का नाम चर्चा में है।

 

Saria /Cement Price – एक बार फिर हुआ सरिया और सीमेंट सस्ता हो गया ,अब ना गवाएं मौका ,देखे ताजा रेट

Leave a Comment