Maharashtra News: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व सीएम चव्हाण ने दिया इस्तीफा

Share this

Maharashtra News: लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में पू्र्व CM के इस्तीफे के तौर पर Congress को एक बड़ा झटका लगा है।दरअसल महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है-

जानकारी अनुसार, अशोक चव्हाण ने बुधवार दोपहर महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से भेंट की थी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच काफी देर बातचीत हुई, जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता से ही इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्होंने अपने बयान में कहा, कि ‘मैं 12 फरवरी 2024 की दोपहर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंपता हूं।’ गौरतलब है कि अशोक चव्हाण नांदेड विधानसभा सीट (Assembly seat) से कांग्रेस विधायक हैं।

पिछले काफी दिनों से उनकी पार्टी से नाराजगी चल रही थी और ऐसे में खबर यही है कि वो अब भाजपा का दामन थाम सकते हैं। सूत्रों की मानें तो, अशोक चव्हाण ओर राहुल नार्वेकर की मुलाकात के बाद भाजपा में भी हलचल शुरू हो गई। आपको बतला दें कि महाराष्ट्र में कांग्रेस को हाल ही में लगा यह दूसरा बड़ा झटका है। इससे पहले राज्य के पूर्व मंत्री रहे बाबा सिद्दीकी भी कांग्रेस से अपना 48 साल पुराना नाता तोड़ चुके हैं।

दरअसल शनिवार को उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़ अजित पवार की नेतृत्व वाली एनसीपी में चले गए। और बताया जा रहा है की    इसके बाद अब अशोक चव्हाण ने कांग्रेस को बहुत ही बड़ा झटका दे दिया है, इसलिए कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव आते-आते और नेता भी कांग्रेस छोड़ सकते हैं, क्यूंकि इससे न सिर्फ Congress बल्कि भाजपा में उथल-पुथल देखी जा रही है।

ये भी पढ़े :Mahindra Thar: इलेक्ट्रिक थार की डिज़ाइन देख “Just Looking Like a Wow” 5- डोर में आएगी नजर

ये भी पढ़े :MP News: मध्य प्रदेश में खुलेंगे 10 निजी विश्वविद्यालय

Ramesh Kumar
Author: Ramesh Kumar

1 thought on “Maharashtra News: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व सीएम चव्हाण ने दिया इस्तीफा”

Leave a Comment