Mahindra की नई XUV 3XO मार्केट में जल्द मचाएगी तहलका, देखें फीचर्स

By News Desk

Published on:

Mahindra की नई XUV 3XO मार्केट में जल्द मचाएगी तहलका, देखें फीचर्स
Click Now

Mahindra जल्द ही भारतीय बाजार में एक नई SUV लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पांचवां टीजर जारी किया है। जिनमें नई एसयूवी XUV 3XO के एक और फीचर के बारे में जानकारी मिलती है। जिसमें एसयूवी में मिलने वाले ऑडियो सिस्टम की जानकारी शामिल है। नए टीज़र में कंपनी ने बताया कि महिंद्रा XUV 3XO को हरमन कार्डन के सात-स्पीकर ऑडियो सिस्टम के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी ने टीज़र में यह भी कहा कि यह प्रीमियम ऑडियो सिस्टम एसयूवी के कुछ वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा।

इसमें होंगे कई खास फीचर्स

अब तक जारी किए गए ट्रेनर्स ने कई फीचर्स के बारे में जानकारी दी है। महिंद्रा अपनी नई एसयूवी XUV 3XO में रिमोट क्लाइमेट कंट्रोल, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, सेगमेंट का सबसे बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, फुली डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स देगी। इसके साथ ही एसयूवी में सी शेप टेल लाइट्स, रियर वाइपर, फ्रंट में ब्लैक ग्लॉस फिनिश ग्रिल, ड्रॉप डाउन एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट्स, वेंटिलेटेड सीटें, ग्लॉसी फिनिश अलॉय व्हील जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

जानिए कब लॉन्च होगी Mahindra की कार ?

इसे पियानो ब्लैक फिनिश का उपयोग करके डुअल टोन एक्सटीरियर पेश करेगी। इसमें रियर स्पॉइलर, हवादार सीटें, इंटीरियर पर क्रोम रंग की सीटों के साथ-साथ सिल्वर इंसर्ट के साथ डुअल टोन डैशबोर्ड, स्टीयरिंग व्हील पर ऑडियो कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और एएमटी ट्रांसमिशन जैसे फीचर्स मिलेंगे। महिंद्रा 29 अप्रैल, 2024 को अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV300 के फेसलिफ्ट संस्करण के रूप में XUV 3XO को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी।

Also Read : Harley Davidson X440 को 5000 रुपये में घर लाने का शानदार मौका

Leave a Comment