Maruti Suzuki देश की सबसे बड़ी कार कंपनी अगले महीने की शुरुआत में अपनी लोकप्रिय कार स्विफ्ट का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी Swift के नए मॉडल में Z सीरीज का नया 1.2 लीटर थ्री-सिलेंडर इंजन मिलेगा। यह इंजन 90HP और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा।
इसके डिजाइन में भी कई बदलाव
इसमें एलईडी DRL के साथ प्रोजेक्टर हैंड लैंप मिलेंगे। इसके डिजाइन में क्रोम का इस्तेमाल किया गया है। इसमें ब्लैक ग्रिल के साथ बोनट पर कंपनी का लोगो दिया जाएगा। यह 15MM लंबा, 40MM कम चौड़ा और 30MM अधिक होगा। इसका व्हीलबेस मौजूदा मॉडल से सिर्फ 2,450MM होगा।
Maruti Suzuki Swift कार के आंतरिक भाग
इसके इंटीरियर में भी अहम बदलाव किए हैं। अब इसके डैशबोर्ड पर डुअल टोन थीम दी जाएगी। कार में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। जो इसे काफी मॉडर्न बना देंगे। इसमें डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा। इसमें एंड्रॉइड ऑटो, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, स्टीयरिंग-माउंटेड और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।
Also Read : Mahindra भारत में लॉन्च की दो वेरिएंट में 9 Seater Bolero Neo Plus