Morena News: मिट्टी के ढेर पर चढ़ी एम्बुलेंस, मरीज की मौत, दो अटेंडर घायल

By Awanish Tiwari

Published on:

Click Now

मिट्टी के ढेर पर चढ़ी एम्बुलेंस, मरीज की मौत, दो अटेंडर घायल

Morena News: आज तड़के एक 108 ambulance बेकाबू होकर सड़क किनारे रखे मिट्टी के ढेर पर चढ़ गई। हादसे में एंबुलेंस(ambulance) में सवार मरीज की मौत हो गई, दो अटेंडर घायल हो गए। मृतक के परिजनों ने एंबुलेंस चालक(ambulance driver) पर नशे में वाहन चलाने का आरोप लगाया है। देर रात 108 एंबुलेंस कैलारस से एक मरीज और उसके परिजनों को लेकर मुरैना जिला अस्पताल(Morena District Hospital) जा रही थी।

इस दौरान जब मुंगावली के पास पहुंची चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और एंबुलेंस सड़क पर रखे मिट्टी के ढेर पर चढ़ गई। एंबुलेंस में सवार अशोक कुशवाहा और उनकी पत्नी कल्पना कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद अशोक कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया। हादसे के दौरान पीछे से आ रही एक कार भी एंबुलेंस से टकरा गई, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। हुई है।

Leave a Comment