MP – राजेंद्र मिश्रा बने मऊगंज जिला भाजपा अध्यक्ष – नई ताक़त न्यूज़

Share this

राजेंद्र मिश्रा बने मऊगंज जिला भाजपा अध्यक्ष
-भाजपा ने 4 जिलों में अध्यक्ष किए नियुक्त

भोपाल (ईएमएस)। भाजपा ने मध्य प्रदेश में 4 नए जिलों अध्यक्षों की नियुक्ति की है। राजेंद्र मिश्रा को मऊगंज, वैशाली महाले को पांढुर्णा, कमलेश सुहाने को मैहर और कमल नयन को बड़वानी का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
आपको बता दें कि हाल ही में मऊंगज, पांढुर्णा और मैहर को नया जिला बनाया गया है। जिसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इन जगहों पर नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इस संबंध में भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने आदेश जारी किया है।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किये

Leave a Comment