MP News : 6 जुलाई से शुरू होगा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान, प्रदेश में लगाए जाएंगे पांच करोड़ 50 लाख पौधे

By NTN

Published on:

6 जुलाई से शुरू होगा "एक पेड़ मां के नाम" अभियान, प्रदेश में लगाए जाएंगे पांच करोड़ 50 लाख पौधे
Click Now

MP News : एक पेड़ मां के नाम अभियान 6 जुलाई से शुरू होगा। इसके तहत राज्य में कुल पांच करोड़ 50 लाख पौधे लगाये जायेंगे। इनकी तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि जन सहयोग से अभियान सफल होगा। अभियान के लिए जनभागीदारी मांगी जा रही है। प्रदेश के दो बड़े शहरों में कई संगठन इस अभियान से जुड़ रहे हैं, वहीं इंदौर जिले में 51 लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। राजधानी भोपाल में जिले के विभिन्न स्थानों पर एक दिन में 12 लाख पौधे रोपे जाएंगे।

माँ के सम्मान में भोपाल जिले में 12 हजार पौधे रोपे जायेंगे। शेष पौधे भी विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे। अभियान के तहत पौधे लगाने का काम 6 जुलाई को राष्ट्रवादी विचारक, शिक्षाविद् और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भोपाल में शुरू होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को वृक्षारोपण अभियान से जोड़ना और उन्हें पर्यावरण का महत्व बताना सराहनीय है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को अपनी विरासत से जोड़ने का भी काम करना होगा। भोपाल जिला पर्यटन बोर्ड एवं अन्य संगठनों को विद्यार्थियों को पुरातात्विक महत्व के स्थानों, विज्ञान संग्रहालयों एवं अन्य संग्रहालयों की यात्रा पर ले जाना चाहिए। ऐसे जीवंत प्रयास भोपाल में होने चाहिए, ताकि राजधानी का एक मॉडल बने और उसकी चर्चा अन्यत्र भी हो। एक पेड़ माँ के नाम से अभियान में जन अभियान परिषद, अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं अन्य संगठनों का पूरा सहयोग लिया जाये।

भोपाल में 350 स्थान चिन्हित

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि भोपाल में पौधारोपण के लिये 350 स्थान चिन्हित किये गये हैं। इनमें मुख्य रूप से कलियासोत बांध, आदमपुर खंती, कीरत नगर, केम्पा प्लांटेशन मुंगलियाकोट, समरधा जंगल रेंज और कलारा बैरसिया शामिल हैं। कुल 480 हेक्टेयर क्षेत्रफल में पौधे रोपने का लक्ष्य है। भोपाल में एक वृक्ष माँ के नाम और हरित महोत्सव अभियान को एक वृक्ष भोपाल के नाम से भी प्रचारित किया जा रहा है, जिसके तहत व्यापक वृक्षारोपण किया जायेगा।

NTN

Leave a Comment