Mughal History: मान बाई (Maan Bai) आमेर की राजकुमारी थीं, वह मुगल सम्राट अकबर के नौ रत्नों में से एक जनरल मान सिंह की बहन थीं। इतिहासकारों के अनुसार अकबर जहाँगीर की बुरी आदतों से परिचित था। इसलिए उन्होंने जहांगीर (Jahangir) से शादी करने का फैसला किया.
इसके लिए अकबर ने मान सिंह के सामने मान बाई को जहांगीर की बेगम बनाने का प्रस्ताव रखा। जिसे मान सिंह ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। इतिहासकारों के मुताबिक मान बाई की शादी बहुत कम उम्र में जहांगीर से हो गई थी. शादी के बाद ही मान बाई को शाह बेगम की उपाधि मिली। उन्हें रॉयल लेडी (Royal lady) के नाम से भी जाना जाता था।
यह भी पढ़े:Mughal History: कौन था वह गुलाम जिसे दिल दे बैठा था मुगल का यह बादशाह
इसी के चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली
मान बाई की मानसिक स्थिति खराब हो गई थी। तभी एक दिन अधिक मात्रा में अफ़ीम पीने से मान बाई की मृत्यु हो गई। इतिहासकारों का मानना है कि मानबाई ने यह कदम जहांगीर के कारण उठाया, जहांगीरनामा में भी मानबाई की इस आत्महत्या का जिक्र है। हालांकि इसमें कारण नहीं बताया गया, बस इतना लिखा गया कि मान बाई मानसिक रूप से बीमार थी, इसलिए वह अधिक मात्रा में शराब पीने लगी थी. आत्महत्या के बाद उनके शव को इलाहाबाद के खुसरो बाग में दफनाया गया।
यह भी पढ़े:Mughal History: बिना छुए और बिना देखे हरम में औरतों का इलाज ऐसे करते थे हकीम