Rewa breakinh News: विलुप्त लोक एवं जनजातीय कला उत्थान महोत्सव में लोक कलाकारों ने प्रस्तुति दी

By Awanish Tiwari

Published on:

Click Now

विलुप्त लोक एवं जनजातीय कला उत्थान महोत्सव में लोक कलाकारों ने प्रस्तुति दी

Rewa breakinh News: संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, Prayagraj द्वारा पेंटियम प्वाइंट ग्रुप ऑफ Institutions, रीवा में विलुप्त लोक एवं जनजातीय कला उत्थान महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि cmd बी.एन.त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि एडी. एस.के. त्रिपाठी, प्रोफेसर मॉडल Science College Dr. अभिलाष श्रीवास्तव, प्रिंसिपल pptc टेक्निकल कॉलेज डॉ. सविता शुक्ला, प्रिंसिपल pptc मैनेजमेंट डॉ. मोना तिवारी एवं कार्यक्रम संयोजक मनोज कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

CMD  B.N त्रिपाठी ने कहा कि लोक कलाएं हमारी पारंपरिक ज्ञान और कौशल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जो आर्थिक विकास को बढ़ावा देती हैं। कार्यक्रम उद्घोषक शरद कुमार मिश्र ने कहा कि लोक कलाएं सामाजिक एकता को बढ़ावा देती हैं। कार्यक्रम में सागर से Manish Yadav  के दल ने बरेदी लोकनृत्य, कटनी से M.R.V. नायडू के दल ने राई लोकनृत्य, सागर से ही आए विजय प्रजापति के दल ने अखाड़ा लोकनृत्य एवं रीवा से संतोष कुमार तिवारी के दल ने गुरु शिष्य परंपरा के अंतर्गत बघेली लोकगायन की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की परिकल्पना केंद्र निदेशक उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र आशिस गिरि की रही, कार्यक्रम का कुशल संचालन शरद कुमार मिश्र ने और धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम समन्वयक Manoj Kumar ने किया।

Leave a Comment