Rewa News: आइजी बोले-गड़रा कांड के किसी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा

By Awanish Tiwari

Published on:

ADS

आइजी बोले-गड़रा कांड के किसी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा

शहीद एएसआइ के परिजन को 1 करोड़ का चेक

Rewa News: नवागत आइजी गौरव राजपूत ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान जोन के पुलिस अधीक्षकों एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रारंभिक जानकारी ली। इसके बाद आइजी मऊगंज के गड़रा गांव पहुंचे, जहां बीते 16 मार्च को हिंसा हुई थी। यहां एक एएसआई रामचरण गौतम की भी मौत हुई थी। जिन्हें सरकार ने शहीद का दर्जा दिया है। IG ने शहीद ASI को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान घटना के बारे में आइजी ने जानकारी लेते हुए अधिकारियों से कहा कि प्रकरण से जुड़े जो भी आरोपी हैं उन सभी की तत्काल गिरफ्तारी की जाए।

यदि यह घटना साजिश के तहत हुई है तो उन सभी साजिशकर्ताओं को बेनकाब किया जाएगा। यह दुखद है, सामान्य तौर पर ऐसी घटनाएं नहीं होती। पुलिस पूरे मामले की तह तक जाकर विवेचना कर रही है। किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा और यदि कोई निर्दोष है तो वह डरे नहीं, किसी को अनावश्यक परेशान नहीं किया जाएगा। कई बार पूछताछ के लिए भी पुलिस बुलाती है तो लोग डर जाते हैं, डरने की जरूरत नहीं है।

मऊगंज हिंसा में शहीद हुए पुलिस के सहायक उप निरीक्षक रामचरण गौतम के परिजनों से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव(Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने गुरुवार को मुलाकात की। उनके साथ DGP Kailash मकवाना भी थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद की पत्नी व उनके परिजनों को व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा अनुदान के तहत 1 करोड़ रुपए की राशि का चेक सौंपा। चेक दिवंगत ASI Gautam की पत्नी पुष्पा को दिया गया। मुख्यमंत्री ने शहीद के पात्र उत्तराधिकारी को शासकीय सेवा में नियुक्ति देने के निर्देश पुलिस महानिदेशक को दिए। मूलत: सतना जिले के गौतम गड़रा में कर्तव्य निर्वहन करते हुए शहीद हो गए थे। मुख्यमंत्री ने उनकी पत्नी पुष्पा, उनके पुत्र धीरेन्द्र और भतीजे सतीश से बातचीत भी की।

Leave a Comment