Satna News: मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे रामपुर बघेलान शिव पुराण कथा में हुए सम्मिलित, विधायक विक्रम सिंह विक्की ने किया जोरदार स्वागत

By Awanish Tiwari

Published on:

Click Now

मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे रामपुर बघेलान शिव पुराण कथा में हुए सम्मिलित, विधायक विक्रम सिंह विक्की ने किया जोरदार स्वागत

Satna News: सतना जिले में पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव विधायक विक्रम सिंह विक्की के द्वारा कराया जा रहा शिव पुराण कथा में सम्मिलित होकर कथा का आनंद लिया और विधायक विक्रम सिंह विक्की को बधाइयां देते हुए कहा कि ऐसे ही क्षेत्र में हिंदुत्व एवं सनातन धर्म के लिए कथा भागवत होना चाहिए।

रामपुर बघेलान(Rampur Baghelan) में पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव(Chief Minister Mohan Yadav) ने कथा का आनंद उठाते हुए शिव पुराण कथा को सुना उसके बाद अपने कार्यक्रम की ओर रवाना हो गए।

जिले में आए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव का विधायक विक्रम सिंह विकी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया एवं क्षेत्र की समस्याओं के बारे में भी अवगत कराया वही मुख्यमंत्री ने भी विकास कार्य एवं समस्याओं से निदान दिलाने की आश्वासन दिया है

कार्यक्रम मे उपस्थित, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ,प्रतिमा बागरी, चित्रकूट विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार,जिलाध्यक्ष रीवा वीरेंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष सतना भगवती पाण्डेय, सचिन सिंह, भाजपा नेता ध्रुव सिंह सहित भारी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Comment