Satna News: 8 माह से काम बंद… ईई पीएचई-जीएम जल निगम को फटकारा, नोटिस

By Awanish Tiwari

Published on:

Click Now

8 माह से काम बंद… ईई पीएचई-जीएम जल निगम को फटकारा, नोटिस

Satna News: सतना आपको कुछ नहीं मालूम। कुछ काम नहीं करते हो। कभी संयुक्त रूप से अंतर विभागीय बैठक(departmental meeting) तक नहीं की। यही वजह है कि 8 माह से आपके काम बंद जैसी स्थिति में हैं। यह फटकार कलेक्टर डॉ सतीश कुमार(Collector Dr. Satish Kumar) एस ने महाप्रबंधक जल निगम विवेक कुमार को लगाई। EE PHE की कार्यशैली पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने ईई पीएचई डीएल कनेल और महाप्रबंधक जल निगम को शो-कॉज जारी करने के निर्देश दिए। दरअसल, कलेक्टर ने शनिवार को सिंचाई व पेयजल व्यवस्था को लेकर जल संसाधन(water resources), एनवीडीए, पीएचई और जल निगम की समीक्षा की। उन्होंने जल संसाधन के दौरी सागर और पाथर कछार बांध के लिए वन और राजस्व की जमीनों की अदला बदली की भी समीक्षा की।

Leave a Comment