Satna News: बग्घियों में निकली दूल्हों की बारात, महिला पंडित ने पढ़े मंत्र

By Awanish Tiwari

Published on:

ADS

बग्घियों में निकली दूल्हों की बारात, महिला पंडित ने पढ़े मंत्र

74 जोड़ों का विवाह

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना(Chief Minister Girl Marriage/Nikah Scheme) अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मैहर जिले की प्रभारी मंत्री राधा सिंह रहीं। 73 हिंदू और एक मुस्लिम जोड़े का रीति रिवाज के साथ विवाह कराया गया। मैहर नगर पालिका परिषद की ओर से दूल्हा व दुल्हन को मौरी, जयमाला, साफा व मंडप की व्यवस्था कराई गई। अतिथियों ने जोड़ों को 49 हजार रुपए का चेक, विवाह प्रमाण पत्र दिया। आयोजन में सांसद गणेश सिंह, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने भी मौजूद रहे।

Satna. मैहर जिले में शनिवार को अनोखे अंदाज में सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ। 11 बग्घियों से बारात निकली। हर बग्घी में 4 से 5 दूल्हे सवार थे। आसमान से ड्रोन के जरिए पुष्प वर्षा की गई। विवाह की वेदी पर महिला पंडित ने मंत्र पढ़े और वर-वधू को सात फेरे दिलाए।

Saturday की सुबह 10 बजे सिंधी धर्मशाला में वर पक्ष एकत्र हुआ। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ बारात रवाना हुई। 11 बग्घी, एक दर्जन चार पहिया वाहनों में सवार होकर दूल्हा घंटाघर, चंडी माता रोड(Chandi Mata Road), स्टेट बैंक होकर पटेल मैरिज गार्डन पहुंचे। रास्ते में ड्रोन से जिला प्रशासन ने बारात पर पुष्प वर्षा कराई। ढोल-नगाड़ों के साथ विवाह घर जाते एक किमी तक बारातियों ने जमकर आतिशबाजी की।

Leave a Comment