Singrauli Breaking News:’अमित शाह की टिप्पणी अनोखी विरासत का अपमान है’

By Awanish Tiwari

Published on:

‘अमित शाह की टिप्पणी अनोखी विरासत का अपमान है’

Singrauli Breaking News:  जिला कांग्रेस कमेटी Singrauli ने गृह मंत्री अमित शाह की ओर से डा. भीमराव अंबेडकर पर अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में Governor के नाम ज्ञापन कलेक्टर को देकर Home Minister को इस्तीफा देने की मांग की।

अखिल Indian national कांग्रेस के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन के तहत जिला कांग्रेस कमेटी Singrauli city एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वाधान में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर(Dr. Bhimrao Ambedkar) पर अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में माजन मोड़ से Collectorate पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है। City अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल एवं ग्रामीण अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी ने जानकारी देते बताया कि 17 December को राज्यसभा सदन में India के गृहमंत्री अमित शाह ने संविधान(Constitution) निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए उनके भारत रत्न पर टिप्पणी की गई। जबकि उनको भारत रत्न 1990 में बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन की सरकार के साथ बीजेपी के शासनकाल में मिला तो था लेकिन काशीराम के प्रयासों से शर्तों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न देना पड़ा था। यह अपमानजनक टिप्पणियां न केवल भारत के नेताओं में से एक की अद्वितीय विरासत का अपमान है बल्कि उन करोड़ों भारतीयों का भी घोर अपमान है जो उन्हें भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रणेता के रूप में पूजते हैं।

एक संवैधानिक पदासीन व्यक्ति के द्वारा इस तरह के बयान बेहद अपमानजनक हैं और हमारे गणतंत्र की नींव को कमजोर करने का एक खतरनाक प्रयास है। डॉ. अंबेडकर समानता, न्याय और हमारे संविधान में निहित लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रतीक हैं। उनके नाम को कलंकित करने का कोई भी प्रयास इन मूल्यों का अपमान है और हमारे राष्ट्र की सामाजिक सद्भाव के लिए खतरा है। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं गृहमंत्री के ने ऐसे महापुरुष एवं संविधान के नियमों, उसके आदर्शों के विरुद्ध अपमानित भाषण देने के वजह से अनुसूचित जाति, जनजाति, गरीब तबके के लोग साथ ही साथ विपक्ष की भूमिका निभा रही इंडिया गठबंधन की नेतृत्वकर्ता कांग्रेस पार्टी उसके पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बहुत आहत हुए हैं। इस मौके पर राम अशोक शर्मा, मधु शर्मा, रविंद्र द्विवेदी, विनोद सिंह, मनोज दुबे, रविकांत सोनी, कृष्णा प्रसाद साहू, देवपति सिंह वैश्य, चंद्रिका प्रसाद पांडेय, अशोक सिंह पैगाम आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment