singrauli news : भाजयुमो ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

By Awanish Tiwari

Published on:

ADS

सिंगरौली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के अंबेडकर चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की।

लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते एएसआई ट्रैप

भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह परमार ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने अपनी घटिया मानसिकता को और भी धार दी है। विधानसभा चुनाव जीतने के लिए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव किस हद तक जा सकते हैं, यह आज देश ने देख लिया है। जनसभा में कांग्रेस और राजद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की दिवंगत माता जी के बारे में असंसदीय भाषा का प्रयोग किया।

 

यह अशोभनीय दुर्व्यवहार है। इससे हर भारतीय शर्मिंदा है। चुनाव जीतने की चाह में मर्यादा की सारी सीमाएं लांघकर एक माँ का अपमान करने की राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। बिहार की संस्कारी जनता उन्हें सबक जरूर सिखाएगी।

singrauli news : युवक ने ससुराल में पेड़ से लटककर आत्महत्या की

बिहार में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत पूज्य माता जी के खिलाफ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की शर्मनाक और शर्मनाक टिप्पणी से पूरा देश शर्मसार हुआ। वैभव पवार के आदेशानुसार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह के निर्देशानुसार एवं सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह की उपस्थिति में एवं भाजयुमो अध्यक्ष राजेंद्र सिंह परमार के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आज अंबेडकर चौक पर राहुल गांधी का पुतला जलाया और नारेबाजी की।

Leave a Comment