Singrauli News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विधिवत मत्रोंच्चार के साथ विवाह बंधन में बधे 279 जोड़़े

By Awanish Tiwari

Published on:

विधायक सहित जन प्रतिनिधियों ने दिया नव विवाहित जोड़ो को आशिर्वाद उनके भावी जीवन की जन प्रतिनिधियों ने की कामना

सिंगरौली 7 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजना गरीब परिवरों के लिए किसी वरदान से कम नही है। योजना अंतर्गत चिन्हित पात्र हितग्राहियों के बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी राज्य शासन द्वारा उठाई जाती है। योजना अंतर्गत विवाहित जोड़ो को कार्यक्रम के दौरान 49 हजार का चेक कन्या के नाम से प्रदान किया जाता है ताकि विवाहित जोड़े अपने गृहस्थी का सामान खरीद कर हसी खुशी अपने वैवाहिक जीवन की शुरूआत कर सके।

सिंगरौली जिलें के सभी जनपदो में कन्या विवाह का आयोजन किया गया। वही जिला स्तरीय सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन कन्या महाविद्यालय परिसर में आयोजित सामारोह के दौरान जिले की बैढ़न जनपंद पंचायत सहित नगर निगम क्षेत्र एवं नगर परिषद सरई एवं बरगवा के जोड़ो का सामूहिक विवाह का आयोजन सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह के मुख्य अतिथि में एवं नगर निगम की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेंय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह के गरिमामय उपस्थित में विधिवत मंत्रोउच्चार के साथ सम्पन्न कराया गया।

समारोह के दौरान विधायक सहित उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने नव विवाहित जोड़ो का अपना अमूल्य आशिर्वाद देते हुयें उनके सुखद गृहस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित नव विवाहित जोड़ो सहित उनके परिजनो को संबोधित करते हुयें विधायक सिंगरौली श्री शाह ने कहा कि एक साथ इतने जोड़ो का विवाह अपने आखो के सामाने होते देखना बहुत सुखद अनुभूति देता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार का सकल्प है कि गरीबी के कारण किसी भी बेटी के विवाह में कोई बाधा नही होने दी जायेगी। गरीब के बेटियों का विवाह कराना सरकार की जिम्मेंदारी है।इसी संकल्प को साकार करने के लिए आज इस समारोह का आयोजन किया गया है। मै विवाह बंधन में बधे सभी जोड़ो के सुखमय गृहस्थ जीवन की कामना करता हू।

समारोह के दौरान महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल ने कहा कि बेटियों का विवाह कराना सबसे बड़े पुण्य का कार्य है। मै नव विवाहित जोड़ो के सुखमय जीवन की कामना करती हूॅ। वही कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज जिले के सभी जनपद पंचायतों में कन्या विवाह का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के दौरान चिन्हित किए गए जोड़ो का विवाह सम्पन्न हो रहा है। उन्होने कहा कि इस योजना का उद्देश्य ऐसे परिवारों को लाभ पहुचाना है जिन्हे विवाह के दौरान आर्थिक सहायता की आवश्यकता होती। उन्होंने बताया कि विवाह के दौरान विवाहित जोड़ो को गृहस्थी का सामान क्रय करने के लिए 49 हजार की राशि चेक कन्या के नाम से दिया जाता है। साथ ही समारोह के दौरान सभी विवाहित जोड़ो को उनके शादी का सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाता है ताकि उन्हे भविष्य में शासन की अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

समारोह के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष बरगवा प्रमिला बर्मा, जनपद पंचायत बैढ़न की अध्यक्ष श्रीमती सविता सिंह, नगर निगम आयुक्त डी.के शर्मा, जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, नगर निगम के उपायुक्त आरपी बैस, पार्षद भारतेन्दु पाण्डेय,संतोष शाह, राम नरेश शाह, अनिल बैस, आशीष बैस, खुर्शिद आलम, जनपद सदस्य रणधीर सिंह, हीरामती सिंह, कमलेश प्रजापति, सिद्धनाथ सिंह वरिष्ट समाजसेवी आशा अरूण यादव, बिक्रम सिंह चंदेल, सहित पंचायतो के सरपंच, पंच सहित वर वधु पक्ष के परिजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment