singrauli news : हेल्पिंग हैंड अभियान शुरू भरण-पोषण न चुकाने वाले 6 आरोपी अरेस्ट

By Awanish Tiwari

Published on:

Click Now

singrauli news : हेल्पिंग हैंड अभियान शुरू भरण-पोषण न चुकाने वाले 6 आरोपी अरेस्ट

सिंगरौली: पुलिस विभाग ने हेल्पिंग हैंड अभियान की शुरूआत 1 मार्च से की है। यह अभियान 1 माह तक चलेंगी। इस अभियान के तहत सिंगरौली पुलिस ने भरण-पोषण न चुकाने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कुटुंब न्यायालयों से प्राप्त भरण-पोषण के प्रकरणों में जारी वारंटों का त्वरित निष्पादन करना है। साथ ही महिलाओं को भरण-पोषण के मामलों में आने वाली प्रक्रियात्मक बाधाओं को दूर करना भी इस अभियान का प्रमुख लक्ष्य है। इस अभियान के तहत 1 मार्च से लेकर 6 मार्च तक जिले में 8 वांरट तामिल किये गये हैं।

Leave a Comment