SINGRAULI NEWS : जिले में वर्षो से पदस्थ दर्जन भर कर्मचारियों पर नही लागू है स्थानांतरण नीति! उप पंजीयक, महिला एवं बाल विकास आबकारी समेत कई विभागों में पॉच वर्षो के अधिक समय से हैं पदस्थ

By Awanish Tiwari

Published on:

जिले में वर्षो से पदस्थ दर्जन भर कर्मचारियों पर नही लागू है स्थानांतरण नीति! उप पंजीयक, महिला एवं बाल विकास आबकारी समेत कई विभागों में पॉच वर्षो के अधिक समय से हैं पदस्थ

सिंगरौली । प्रदेश में अधिकारी-कर्मचारियों के तबादला पर बीते दिन 17 जून से प्रतिबंध लग गया है। 1 महीने 17 दिन तक अधिकारी-कर्मचारियों के स्थानांतरण पर वैन खुला था, लेकिन जिले में उप पंजीयक समेत कई ऐसे विभागों के अधिकारी-कर्मचारी हैं, जिनका अभी तक के सूची में नही हुआ है। जिसपर तरह-तरह के सवाल खड़े किये जाने लगे हैं।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने 1 मई से 17 जून तक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले पर से प्रतिबंध हटा दिया गया था और राज्य सरकार ने नई तबादला नीति भी बनाई थी। जिसमें तीन वर्षो से अधिक समय तक एक ही स्थान एवं जिले में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला किया जाना था, किंतु सिंगरौली में पिछले 2018 से पदस्थ उप पंजीयक अशोक सिंह परिहार का तबादला नही हुआ। जबकि उप पंजीयक पर कई गंभीर आरोप हैं और पूर्व में प्रमाणित भी हो चुके हैं। डेढ़ महीने तक निलंबित भी रहे। फिर से दोबारा यही सिंगरौली में पदस्थापना कर दी गई। चर्चाएं थी कि श्री सिंह पर स्थानांतरण नीति जरूर लागू होंगी। लेकिन ऐसा नही हुआ।

वही महिला बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी बैढ़न शहर एवं ग्रामीण, चितरंगी के साथ-साथ आबकारी विभाग में पदस्थ श्वेता सिंह समेत अन्य निरीक्षक का तबादला नही हुआ और अभी तक जारी सूची में इन अधिकारियों-कर्मचारियों का नाम नही होने से सरकार के तबादला नीति पर भी विपक्षीय दलों के अलावा आमजन भी तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। फिलहाल उक्त विभाग के अधिकारी-कर्मचारी वर्षो से जहां पदस्थ हैं और इनकी मनमानी कार्यप्रणाली पर भी शिकायतें होती रही। इसके बावजूद संबंधित विभाग के मंत्री व सचिव अनजान बने रहे। विभागों के मंत्री व सचिव भी सवालों के कटघर्रे में हैं।

जिला आबकारी अधिकारी एवं सिविल सर्जन का हुआ तबादला

कई वर्षो से जिले में पदस्थ जिला आबकारी अधिकारी खेमराज श्याम का तबादला कार्यवाहक प्रभारी आबकारी अधिकारी अनूपपुर जिले के लिए हुआ है। वही शहडोल में पदस्थ आबकारी अधिकारी सतीश कश्यप का तबादला सिंगरौली में कार्यवाहक प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के पद पर हुआ है। जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न-जिला सिंगरौली में पदस्थ डॉ. देवेन्द्र सिंह का सिविल अस्पताल मैहर के लिए स्थानांतरण हुआ है। साथ ही एके राय खनिज अधिकारी का स्थानांतरण संसोधित कर जबलपुर के लिए स्थानांतरण कर दिया गया है। इसके अलावा सहायक खनिज अधिकारी द्वय केएम शुक्ला का सीधी एवं डॉ. विद्याकांत तिवारी का उमरिया जिले के लिए तबादला किया गया है।

Leave a Comment