SINGRAULI NEWS : नगर परिषद सरई अध्यक्ष अनुराधा सिंह समेत कई पार्षदों एवं कांग्रेसियों ने ली भाजपा की सदस्यता

By Ramesh Kumar

Published on:

ADS

नगर परिषद सरई अध्यक्ष अनुराधा सिंह समेत कई पार्षदों एवं कांग्रेसियों ने ली भाजपा की सदस्यता

 

SINGRAULI NEWS सिंगरौली-गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की नेता एवं नगर परिषद अध्यक्ष अनुराधा सिंह ने जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता के हांथों से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता अभियान के इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र मेश्राम, जिला उपाध्यक्ष तथा मंडल प्रभारी आशा यादव, जिला महामंत्री सुंदरलाल शाह , सहकारिता प्रकोष्ठ के सहसंयोजक रमापति जायसवाल, तथा सरई मंडल के अध्यक्ष गजेन्द्र अग्रहरि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सदस्यता ग्रहण करने वाले अन्य प्रमुख लोगों में सरई नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 14 के कांग्रेसी पार्षद प्रेम सिंह भाटी, वार्ड क्रमांक 03 के गोंगपा के पार्षद राम संजीवन बंसल, कांग्रेस के विधानसभा देवसर के प्रभारी कमला प्रसाद जायसवाल, मनोज कुमार जायसवाल कांग्रेस उपाध्यक्ष विधानसभा देवसर, डाक्टर कमलेश प्रसाद जायसवाल जिलाध्यक्ष कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ शामिल रहे। समस्त लोगों ने जिलाध्यक्ष के हाथों भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अन्य सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों में लक्ष्मीकांत तिवारी बूथ अध्यक्ष, सीताराम जायसवाल बूथ अध्यक्ष, विजय यादव, दादे साहू, धीरज रावत, कमलेश दुबे, दिनेश रजक और कई कांग्रेसी शामिल रहे।
जिलाध्यक्ष ने सभी जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकतार्ओं का भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित होने पर प्रसन्नता जताई है तथा उनका भाजपा में स्वागत किया है।

जिलाध्यक्ष जी ने कहा कि आज भाजपा में सम्मिलित समस्त लोगों के माध्यम से हमारा हांथ और भी मजबूत हुआ है तथा हम आगामी चुनौतियों से लड़ने के लिये और भी सशक्त हुये हैं। लोकसभा चुनावों में हम अपने उम्मीदवार को प्रचंड मतों से विजई बनाकर विधानसभा परिणाम के इतिहास को दोहराने वाले हैं। नगर परिषद अध्यक्ष समेत समस्त पार्षदों तथा अन्य पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर पार्टी के सिद्धांतों पर चलने की शपथ ली तथा मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिये अपने योगदान पर प्रतिबद्धता प्रकट की।

Leave a Comment