Singrauli News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे देश में धूमधाम से योग अभ्यास किया जाएगा। इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला सिंगरौली के तत्वाधान में भाजपा कार्यालय में योगाभ्यास कर बड़े धूमधाम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। महिला पतंजलि योग समिति से जिला प्रभारी योग ट्रेनर नीता विश्वकर्मा ने सभी को योगाभ्यास कराया–Singrauli News
ये भी पढ़े :Singrauli News: महिला थाना मे हुआ जन चेतना परामर्श एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री राधा सिंह उपस्थित रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह, विधायक देवसर राजेंद्र मेश्राम, भाजपा सिंगरौली जिला अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता सहित महिला मोर्चा जिला प्रभारी पूनम गुप्ता, जिला मंत्री कलावती यादव, सिंगरौली मंडल महामंत्री किरण खैरवार, मंडल मंत्री पिंकी सिंह, महिला मोर्चा सिंगरौली मंडल अध्यक्ष नम्रता सिंह सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
ये भी पढ़े :IAS Interview Question 2024: पृथ्वी के सबसे गहरे भाग का कोर किससे बना है ?