भाजपा का चितरंगी में विधानसभा स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन
Singrauli News: भाजपा के विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य समेलन में विधानसभा चितरंगी का सम्मेलन सामुदायिक भवन चितरंगी में हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कांत देव सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि सांसद डॉ राजेश मिश्रा, क्षेत्रीय विधायक व पंचायत विकास राज्यमंत्री राधा सिंह, पूर्व विधायक अमर सिंह रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने की। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने निर्धारित विषय भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाए गए परिवर्तन पर प्रकाश डाला। सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि हम सभी भाजपा की 46 वीं वर्षगांठ में प्रवेश किए हैं। कांत देव सिंह ने कहा कि आज प्रदेश में 97 हजार सक्रिय सदस्य तथा एक करोड़ 73 लाख प्राथमिक सदस्य हैं।







