SINGRAULI NEWS : तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने राहगीर को कुचला

By Awanish Tiwari

Published on:

Click Now

लंघाडोल थाना क्षेत्र के भैसाबूड़ा गांव की घटना, वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस

सिंगरौली : लंघाडोल थाना क्षेत्र के भैसाबूड़ा गांव निवासी एक राहगीर युवक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक ने टक्कर मार दिया। जहां युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह घटना आज दिन बुधवार सुबह की है।घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिली की ग्राम भैसाबूड़ा गांव में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इसी बीच पुलिस को मृतक के भाई ने सूचना दिया कि बेकाबू ट्रैक्टर चालक ने स्वराज ट्रैक्टर से टक्कर मार दिया।

जहां लखपति सिंह गोड़ की मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र धुर्वे हमराह के साथ घटनास्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुये जांच पड़ताल शुरू कर दिया। जहां जानकारी मिली कि आज सुबह मृतक के तीनों भाई एक साथ बैठे थे। लखपति सिंह मजदूरी करता था। अपने भाईयों को बताकर सुबह 8 बजे लंघाडोल चल दिया। कुछ देर बाद सूचना मिली कि स्वराज ट्रैक्टर वाहन मालिक दशरथ सिंह के चालक लखपति सिंह को टक्कर मार दिया। जहां उसकी मौत हो गई। पुुलिस उक्त मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Leave a Comment