Singrauli News: स्व सहायता समूहों के माध्यम से किया जा रहा गणवेश वितरण का कार्य

By Ramesh Kumar

Published on:

ADS

Singrauli News: ग्रामीण राज्य आजीविका मिशन के डीपीएम मंगलेश्वर सिंह ने बताया कि जिले में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में अभी तक 90.00 प्रतिशत गणवेश कक्षा 01 से 08 तक के बच्चो को वितरण किया जा चुका है। जिसमें विकासखण्डवार अगर बात किया जाये तो बैढन में 84310 के विरूद्ध 68472, (81.00 प्रतिशत) गणवेश का वितरण किया जा चुका है इसी प्रकार चितरंगी 104286 के विरूद्ध 94708, (91.00 प्रतिशत) इसी क्रम में देवसर की अगर बात कहीं जाये तो 91372 के विरूद्ध 86574 (95.00 प्रतिशत) गणवेश का वितरण आजीविका मिशन के 165 स्व सहायता समूहों के माध्यम से गणवेश का वितरण किया जा चुका है–Singrauli News

इसी क्रम में अगर शिक्षा विभाग की बात की जाये तो जिलें मे लगभग 60.00 प्रतिशत गणवेश वितरण की पुष्टि पोर्टल पर विभाग द्वारा किया जा चुका है। गणवेश वितरण हेतु शैक्षणिक सत्र 2023-24 में राज्य कार्यालय द्वारा दिसम्बर 2023 में निर्देष प्राप्त हुये थे। जिसके अनुरूप जनवरी 2024 में कलर का निर्धारण किया गया है तत्पश्चात समूहो को सूचना उपरांत फरवरी 2024 से समूहो के द्वारा कार्य प्रारम्भ किया गया है। गणवेश का कार्य सिंगरौली जिले में स्व सहायता समूह के माध्यम से स्कूलो में वितरित किया जाना था।

गणवेश कार्य हेतु स्व सहायता समूह को राज्य शिक्षा केन्द्र के माध्यम से सीधे खाते मे गणवेश की 75 प्रतिशत राशि प्रदान की गई थी समूहो के माध्यम से गणवेश का कार्य कक्षा 01 से लेकर 08 तक वितरित किया जाना था गणवेश सत्र 2023-24 में कक्षा 5 एवं 8 इस वर्ष जोडा गया था जिसमें समूहो को राशि माह फरवरी में प्राप्त हुई एवं अभी भी कुछ समूहो केा राशि प्राप्त नही हुई है। गणवेश वितरण का कार्य कलर एवं स्पेशिफिकेशन अनुसार समूह के माध्यम से किया जा रहा है। गणवेश का कार्य 165 समूह के माध्यम से किया जा रहा है। गणवेश वितरण का कार्य प्रत्येक बच्चे को दो जोडी समूह के माध्यम से प्रदान किया जाना है जिसमें एक ड्रेस की कीमत 300 रूपयें है जिसमें कपडा एवं सिलाई सहित राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा रखी गई है।

ये भी पढ़े :मप्र न्यूज़ : हुआ ये कि CBI ने अपने ही स्टाफ पर कार्रवाई कर दी, एक को रंगे हाथ पैसा लेते गिरफ्तार कर लिया गया

Leave a Comment