States: आप जानते हैं भारत का एक ऐसा इकलौता जिला है! जो चार राज्यों की सीमाओं से घिरा है, जाने

By Ramesh Kumar

Published on:

States
ADS
States: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की सीमाएं चार राज्यों के बॉर्डर से लगती है। सोनभद्र जिला मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड की सीमाओं से घिरा है। सोनभद्र यूपी का दूसरा सबसे बड़ा जिला है। यहां पर करीब 15 लाख लोग रहते हैं सोनभद्र जिला सोन नदी के किनारे बसा है। इसी वजह से इसका नाम सोनभद्र पड़ा। जिले में सोन के अलावा रिहंद, कनहर, पांगन समेत अन्य नदियां जिले से गुजरती है—States
सोनभद्र जिले की स्थापना 1989 में हुई थी। इसे मिर्जापुर से अलग किया गया था। यह जिला कैमूर पर्वत और विंध्य पर्वत श्रृंखला के बीच है। यहां पर प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है। इस वजह से पंडित जवाहर लाल नेहरू ने इस जिले को स्वीटजरलैंड आफ इंडिया कहा था। सोनभद्र में देखने लायक कई चीजे हैं यहां पर्यटक भी आते हैं।

Leave a Comment