Toyota : टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने आज कहा कि कंपनी ने फरवरी 2024 में पिछले महीने 25,220 इकाइयों की खुदरा बिक्री दर्ज की है। जो 2023 के इसी महीने के आंकड़ों से 61% अधिक है। जब इसकी खुदरा बिक्री 15,685 इकाई थी। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी में घरेलू बाजार में 23,300 यूनिट्स की बिक्री की और अन्य 1,920 यूनिट्स का निर्यात किया है। जनवरी में अब तक की सबसे ज्यादा 24,609 यूनिट्स की थोक बिक्री की है।
Also Read : WhatsApp के इस न्यू फीचर्स से एक साथ कईयों से चैट
बिक्री को लेकर Toyota कंपनी ने क्या कहा ?
Toyota को लगातार दो महीनों तक यह गति बरकरार रखने का भरोसा है। इस कंपनी के उपाध्यक्ष साबरी मनोहर ने कहा की 2024 में एक शानदार शुरुआत की है। हम अपनी गतिशील जरूरतों और बढ़ती प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले वाहनों के साथ ग्राहकों की अपेक्षाओं को पूरा करके मूल्य संवर्धन और टिकाऊ बाजार प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए तत्पर हैं।
Also Read : Instagram पर आसानी से कैसे डाउनलोड करें पुरानी पोस्ट, जानिए स्टेप्स
Toyota की ये कार छूने वाली है 50,000 यूनिट बिक्री
उन्होंने विशेष रूप से 50,000 यूनिट बिक्री मील का पत्थर छूने वाली Innova Highcross का भी उल्लेख किया। भारत में Toyota Glanza और Rumion जैसे मॉडल भी पेश करती है। जो अनिवार्य रूप से क्रमशः मारुति सुजुकी बलेनो और अर्टिगा के री-बैज संस्करण हैं। इसकी अर्बन क्रूजर हेराइडर मिड साइज SUV अपने सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। लेकिन हिलक्स पिक-अप की ज्यादा मांग नहीं है।
2 thoughts on “Toyota ने अपनी कार बिक्री के फरवरी में तोड़े पिछला सारा रिकॉर्ड”