कुछ बादल सफेद तो कुछ काले क्यों?

By Awanish Tiwari

Published on:

ADS

जब भी हम आसमान की तरफ देखते हैं, सफेद या स्लेटी रंग के बादलों से ढका एक विशाल नीला आसमान दिखाई देता है। ज्यादातर बादल सफेद होते हैं, लेकिन जब आंधी या बारिश होने वाली होती है, तो काले बादल छा जाते है। क्या कभी सोचा है बादल सफेद, स्लेटी या काले क्यों होते हैं? जानें, इसके पीछे का विज्ञान।

बादलों में बड़ी मात्रा में पानी भरा होता है। यह पानी छोटी-छोटी बूंदों या बड़े के क्रिस्टल्स के रूप में जमा होता है। बादल इन बूंदों को एक निश्चित ऊंचाई पर ले जाकर छोड़ देते हैं। बादल अधिकांश सफेद ही होते हैं, पर कभी-कभी यह स्लेटी या गहरे रंगों के भी दिखते हैं। अब जान लेते हैं कि सफेद रंग के बादल होने के पीछे क्या कारण है?

इस तरह बदलता है रंग!

बादलों में मौजूद पानी की बूंदें सूर्य से निकलने वाली किरणों के सभी रंगों को परावर्तित कर देती हैं और किरणें कई भागों में बंटकर बिखर जाती हैं। इस कारण बाकि कोई रंग नहीं दिखता और बादलों में सिर्फ सफेद रंग बच जाता है और हमें बादल सफेद रंग के नजर आते हैं। बादलों के काले रंग के होने के पीछे का कारण बादलों की मोटाई पर निर्भर करता है। जब बादलों से होकर बहुत ही कम मात्रा में सूर्य की किरणें पास होंगी, तो वे बादल गहरे या काले दिखेंगे। बाकी रंगों के साथ भी ऐसा ही होता है। जब कोई वस्तु किसी रंग को परावर्तित करती है, तो हमें वह वस्तु उसी रंग की दिखती है।

Leave a Comment