Toyota की इन कारों के लिए करना होगा लम्बा इंतजार, देखें लिस्ट

By News Desk

Published on:

Toyota की इन कारों के लिए करना होगा लम्बा इंतजार, देखें लिस्ट

Toyota : नई कार खरीदना हर किसी का सपना होता है। अगर आप टोयोटा कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको धैर्य रखने की जरूरत है। इसके कई लोकप्रिय मॉडलों की प्रतीक्षा अवधि बहुत अधिक है। आपको एक वर्ष से अधिक इंतजार करना पड़ सकता है। इसके वेटिंग पीरियड को देखकर आप कार खरीदने का सही फैसला ले सकते हैं। अगर आप फरवरी 2024 में कार बुक करते हैं तो आपको डिलीवरी के लिए एक महीने से एक साल तक का इंतजार करना।

Also Read : Mercedes-Benz अल्ट्रा-लक्ज़री माइथोस मॉडल के साथ मार्केट में होगी लॉन्च

टोयोटा कार की वेटिंग लिस्ट

यहां आप टोयोटा की 9 कारों का वेटिंग टाइम देख सकते हैं। जिसमें कुछ कारों के लिए प्रतीक्षा अवधि कम है। जबकि कुछ कारों की प्रतीक्षा अवधि एक वर्ष से अधिक है। इनमें प्रीमियम हैचबैक से लेकर एसयूवी और एमपीवी तक शामिल हैं।

कार वेटिंग पीरियड
रूमियन 7 महीने तक
अर्बन क्रूजर हाइराइडर 13 महीने तक
इनोवा हाईक्रॉस 13 महीने तक
इनोवा क्रिस्टा 7 महीने तक
फॉर्च्यूनर 2 महीने तक
कैम्री 1 महीने तक
वेलफायर 10 महीने तक
हाइलक्स 1 महीने तक
ग्लैंजा 1 महीने तक

Toyota के लिए लंबे समय तक करना होगा इंतजार

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर और इनोवा हाई क्रॉस का सबसे ज्यादा इंतजार है। इन कारों के लिए 13 महीने का इंतजार है। इनोवा हाईक्रॉस 7 और 8 सीटर विकल्प के साथ आती है। ये मॉडल हाइब्रिड विकल्प में उपलब्ध हैं। इसके मांग के मुकाबले उत्पादन कम हो रहा है। जिसके कारण लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है।

2 thoughts on “Toyota की इन कारों के लिए करना होगा लम्बा इंतजार, देखें लिस्ट”

Leave a Comment