सिंगरौली: एमपी में ट्रक बना दरिंदगी का अड्डा, महिला से वारदात में दो गिरफ्तार

Follow Us

Advertisement

एमपी में ट्रक बना दरिंदगी का अड्डा, महिला से वारदात में दो गिरफ्तार।

नई ताकत न्यूज। सतना सिटी कोतवाली पुलिस ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घटना रविवार शाम की है, जब महिला किसी काम से मुक्क्यारगंज गई थी। वहां उसकी मुलाकात पूर्व परिचित वीरेंद्र पिता राजेश दाहिया से हुई।

आरोप है कि बातचीत के बाद वीरेंद्र उसे घुमाने के बहाने इंदिरा टॉकीज के पास खड़े एक ट्रक में ले गया, जहां पहले से उसका साथी कृपाशंकर पिता रामसखा यादव मौजूद था। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने महिला को डराया-धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

किसी तरह महिला ने अपने परिजनों से संपर्क किया, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकर सिटी कोतवाली ले गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों वीरेंद्र और कृपाशंकर को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

 

#

Leave a Comment