सिंगरौली में शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ फूटा जनाक्रोश; जंतर-मंतर आंदोलन के समर्थन में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई की उठी मांग
नई ताकत न्यूज़ सिंगरौली
_______________________
Singrauli Breaking News: सिंगरौली राष्ट्रीय कोलियरी श्रमिक संघ (Singrauli National Colliery Workers’ Union) मध्यप्रदेश के तत्वाधान में दिल्ली के जंतर-मंतर (Jantar Mantar in Delhi under the aegis of Madhya Pradesh) पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में बुधवार को जयंत परियोजना क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन (Protest demonstration in the Jayant project area on Wednesday in support of the movement.) किया गया। संगठन कार्यालय (Organization Office) ए-86, जयंत से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर गोल मार्केट स्थित (Hundreds of workers took out a procession from Jayant and reached Gol Market.) भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन किया। इसके बाद कैंडल मार्च निकालकर नीट परीक्षा से जुड़े घटनाक्रम (Events related to the NEET exam following the candle march) के बाद जान गंवाने वाले विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा शांति सभा का आयोजन (Tributes were paid to the students who lost their lives, and a peace meeting was organized.) किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए महामंत्री (General Secretary addressing the gathering) लाल पुष्पराज सिंह ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता (Transparency in the examination system) और जवाबदेही सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर (Emphasis on the need to ensure accountability.) दिया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि भविष्य (The protesters demanded that the future) में किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पेपर लीक जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो तथा शिक्षा व्यवस्था में व्यापक (incidents should not be repeated and there should be a comprehensive change in the education system.) और मूलभूत सुधार किए जाएं, जिससे प्रत्येक विद्यार्थी को निष्पक्ष एवं समान अवसर (Fair and equal opportunities for every student.) मिल सके। प्रदर्शन के दौरान संगठन ने चार प्रमुख मांगें रखीं। इनमें नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री (Union Education Minister accepting moral responsibility) धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई (Police action against students protesting at Jantar Mantar) की निष्पक्ष जांच, भविष्य में पेपर लीक रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था तथा भारतीय शिक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार (Effective system and comprehensive reforms in the Indian education system.) शामिल रहे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोलियरी श्रमिक संघ इंटक के केंद्रीय अध्यक्ष राम प्रताप सिंह, महामंत्री लाल पुष्पराज सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष आरएन ओझा, उपाध्यक्ष विनोद पांडेय एवं राकेश पांडेय संयुक्त महामंत्री इंद्रेश कुमार एवं निरंजन झा सहित निरंजन सिंह, बृजेश यादव, रामाशंकर सिंह, ललन प्रसाद, शिव कुमार, तेजूलाल मरावी सहित अन्य संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।







