Singrauli news: चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन प्रभारी मंत्री ने किया मां ज्वालामुखी देवी के दर्शन

Follow Us

Advertisement

चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन प्रभारी मंत्री ने किया मां ज्वालामुखी देवी के दर्शन

सिंगरौली / शक्तिनगर :चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धा और आस्था का माहौल चरम पर है। इसी क्रम में नवरात्रि के तीसरे दिन जिले की प्रभारी मंत्री (लोक स्वास्थ्य एवं ग्रामीण यांत्रिकी विभाग म.प्र.) संपतिया उइके ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के शक्तिनगर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी मंदिर पहुंचकर मां ज्वाला देवी के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर परिसर में विशेष पूजा के दौरान उन्होंने मातारानी से समस्त जगत के कल्याण, क्षेत्र की खुशहाली और जनता के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। इस अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भी देखने को मिली, जहां भक्तजन भक्ति भाव से मां के जयकारे लगाते नजर आए।

इस धार्मिक अवसर पर राज्य मंत्री राधा सिंह, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह परमार, मां ज्वालामुखी देवी मंदिर प्रधान पुजारी पंडित श्लोकी प्रसाद मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, जो समाज में एकता, विश्वास और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए मां ज्वाला देवी से सबके मंगलमय जीवन की कामना की।

#

Related News

April 18, 2026

April 18, 2026

April 18, 2026

April 18, 2026

April 18, 2026

April 18, 2026

Leave a Comment