Singrauli News: एनसीएल निगाही में कबाड़ चोरों का आतंक! दिनदहाड़े ड्रिल सेक्शन से सामान चोरी करने पहुंचे बाइक सवार, सुरक्षा टीम ने रेलवे पटरी के पास पकड़ा माल
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली एनसीएल निगाही परियोजना में कबाड़ चोरी का कथित खेल एक बार फिर सामने आया(The alleged racket involving the theft of scrap at the Nigahi project has come to light once again.) है। आरोप है कि कथित शुक्ला गैंग ओर चौरसिया नामक व्यक्ति से जुड़े कबाड़ चोर अब दिनदहाड़े खदान क्षेत्र को निशाना बना(Scrap thieves are now targeting the mining area in broad daylight.) रहे हैं। 3 नवंबर को शाम करीब 4 बजे निगाही खदान के ड्रिल सेक्शन में दो व्यक्ति बाइक पर सामान लादकर ले जाते नजर (Two individuals were seen carrying items on a motorcycle in the drill section of the Nigahi mine.) आए। बताया जा रहा है कि उस समय ड्रिल क्षेत्र में कामकाज जारी था।

सूत्रों के मुताबिक, एनसीएल कर्मचारियों और सुरक्षा गार्डों ने जब संदिग्धों को रोकने की कोशिश (When NCL employees and security guards tried to stop the suspects) की तो उन्होंने कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी और मोबाइल से वीडियो बनाने पर मोबाइल छीनने (They allegedly issued death threats and snatched the mobile phone when it was being used to record a video.) की बात कही गई । घटना की जानकारी मिलते ही एनसीएल की गश्ती टीम सक्रिय (NCL’s patrol team became active as soon as information was received.) हुई और बाइक सवारों का पीछा किया। रेलवे पटरी के पास चोरी का सामान पकड़ लिया गया, जबकि आरोपी सामान छोड़कर मौके से भाग (While the accused fled from the spot leaving behind the goods) निकले।

बताया जा रहा है कि जिस समय आरोपी रेलवे लाइन पार करने की कोशिश (The accused was attempting to cross the railway line.) कर रहे थे, उसी दौरान पटरी पर मालगाड़ी मौजूद थी। ऐसे में पकड़े जाने के डर से वे सामान छोड़कर फरार हो गए।

हैरानी की बात यह है कि एनसीएल सुरक्षा विभाग और स्थानीय पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद (Despite continuous action by NCL Security Department and local police) खदान क्षेत्र में कबाड़ चोरी की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है। सूत्रों का दावा है कि एनसीएल का लाखों रुपये का सामान कथित तौर पर औने-पौने दामों में माजन बगीचा स्थित कबाड़ दुकान पर खपाया (Reportedly sold off at dirt-cheap prices at a scrap shop located in Majan Bagicha.) जा रहा है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

अब सवाल यह है कि खदान क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश करने वालों के पीछे कौन (Who is behind those attempting to commit theft in the mining area in broad daylight?) है और कथित कबाड़ नेटवर्क पर कब प्रभावी कार्रवाई होगी? मामले में आरोपियों की पहचान और कथित कबाड़ कारोबार (Identification of the accused in the case and the alleged scrap business) की जांच जरूरी है।







