Singrauli News:  गनियारी मुक्तिधाम में फिर वृहद वृक्षारोपण की तैयारी, लेकिन पुराने पौधों का हिसाब कौन देगा?

Follow Us

Advertisement

Singrauli News:  गनियारी मुक्तिधाम में फिर वृहद वृक्षारोपण की तैयारी, लेकिन पुराने पौधों का हिसाब कौन देगा?

नई ताकत न्यूज़ नेटवर्क 
_____________________

Singrauli News:  नगर निगम सिंगरौली की आयुक्त (Commissioner, Singrauli Municipal Corporation)  सविता प्रधान ने 9 जुलाई को गनियारी मुक्तिधाम में आयोजित होने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा (Review of preparations for the massive tree plantation drive to be held at Ganiyari Muktidham.) करते हुए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश (Instructions to officials to complete all arrangements on time.) दिए हैं। आयुक्त ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए जनभागीदारी आवश्यक (Public participation is essential to transform the tree plantation drive into a mass movement.) है तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण (Protection of planted saplings) और देखभाल की भी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित (An effective care system has also been ensured.) की जाए।

 

 

हालांकि इस अभियान को लेकर कई सवाल भी खड़े (Several questions have also been raised regarding the campaign.) हो रहे हैं। स्थानीय लोगों (Local people)  का कहना है कि गनियारी मुक्तिधाम के आसपास एक-दो वर्ष पूर्व भी लाखों रुपये खर्च कर वृक्षारोपण एवं नर्सरी विकसित (Tree plantations and a nursery were developed in the vicinity of Ganiyari Muktidham just a year or two ago, at a cost of lakhs of rupees.) की गई थी, लेकिन उचित देखरेख के अभाव में अधिकांश पौधे नष्ट हो गए। ऐसे में अब दोबारा वृक्षारोपण पर खर्च किए जाने वाले सरकारी धन की उपयोगिता (The utility of government funds spent on replanting trees.) और पूर्व में लगाए गए पौधों की स्थिति पर सवाल उठना स्वाभाविक  (It is natural for questions to arise regarding the condition of the plants previously planted.) है।

 

 

नागरिकों का आरोप (Allegations by citizens) है कि नगर निगम हर वर्ष बड़े स्तर पर वृक्षारोपण का दावा (Municipal Corporation claims large-scale tree plantation every year.) करता है, लेकिन पौधों के संरक्षण के लिए स्थायी व्यवस्था नहीं की (No permanent arrangements were made for the conservation of the plants.)  जाती। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर खुलेआम घूम रहे आवारा पशु पौधों को नुकसान (Stray animals roaming freely on rural roads are damaging plants.) पहुंचाते हैं, जबकि ट्री-गार्ड और सुरक्षा व्यवस्था कई स्थानों पर नदारद (Security is missing in many places)  रहती है।

 

 

पर्यावरण प्रेमियों (Environmental enthusiasts) का कहना है कि केवल पौधे लगाकर फोटो खिंचवाने से हरियाली नहीं आएगी। यदि पिछले वर्षों में लगाए गए पौधों का जीवित (Survival of plants planted over the years)  रहने का आंकड़ा सार्वजनिक किया जाए तो वास्तविक स्थिति (If the data were made public, the actual situation…) सामने आ सकती है। उनका सुझाव है कि नए वृक्षारोपण से पहले पुराने अभियानों की समीक्षा (Review of past campaigns before new tree plantation drives) , पौधों के संरक्षण की जवाबदेही तय करने और निगरानी की ठोस व्यवस्था (A robust monitoring system) बनाई जानी चाहिए।

 

 

अब देखना होगा कि 9 जुलाई को होने वाला यह वृहद वृक्षारोपण अभियान वास्तव में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक (The massive tree plantation drive is truly meaningful in the direction of environmental conservation.) कदम साबित होता है या फिर यह भी केवल कागजी उपलब्धि बनकर (Merely becoming an achievement on paper) रह जाता है।

#

Related News

July 7, 2026

July 7, 2026

July 7, 2026

July 7, 2026

July 7, 2026

July 7, 2026

Leave a Comment