Singrauli news: पहली झमाझम बारिश में कॉलेज रोड बना तालाब, जलभराव से लगा लंबा जाम

Follow Us

Advertisement

पहली झमाझम बारिश में कॉलेज रोड बना तालाब, जलभराव से लगा लंबा जाम

सिंगरौली। मानसून की पहली झमाझम बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। शहर के व्यस्त कॉलेज रोड पर भारी जलभराव होने से घंटों जाम की स्थिति बनी रही। सड़क पर पानी भर जाने के कारण वाहन चालकों, स्कूली विद्यार्थियों और आम राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलेज रोड पर जब भी तेज बारिश होती है, जलभराव की समस्या खड़ी हो जाती है। इसका मुख्य कारण नालियों की पर्याप्त गहराई और चौड़ाई का अभाव, जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होना तथा कई स्थानों पर नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को बताया जा रहा है। इससे बारिश का पानी समय पर नहीं निकल पाता और पूरी सड़क जलमग्न हो जाती है।

कॉलेज रोड शहर का प्रमुख मार्ग है, जहां कई स्कूल, कॉलेज और अन्य संस्थान स्थित हैं। प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन इसी मार्ग से होता है। बारिश के दौरान जलभराव होने से यातायात प्रभावित होता है और जाम जैसी स्थिति बन जाती है।

स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम से मांग की है कि बरसात के मौसम में बार-बार होने वाली इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए मास्टर प्लान के तहत प्रभावी जल निकासी व्यवस्था विकसित की जाए। साथ ही नालियों से अतिक्रमण हटाकर उनकी सफाई, गहराई और चौड़ाई बढ़ाने का कार्य प्राथमिकता से कराया जाए, ताकि हर बारिश में लोगों को इस परेशानी का सामना न करना पड़े।

#

Related News

June 29, 2026

June 29, 2026

June 29, 2026

June 29, 2026

June 29, 2026

June 29, 2026

Leave a Comment