Singrauli News: सिंगरौली के जयंत में भव्य कलश यात्रा से भक्तिमय हुआ माहौल, सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर लगाए माता रानी के जयकारे
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: जयंत /सिंगरौली में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर कल्याण दुर्गा पूजा आयोजन समिति (On the auspicious occasion of Sharadiya Navratri, the Kalyan Durga Puja Organizing Committee,), जयंत के तत्वाधान में भव्य एवं अलौकिक कलश यात्रा का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ किया (A grand and divine Kalash Yatra was organized under the aegis of Jayant, with immense devotion and enthusiasm.) गया। यह धार्मिक यात्रा आईबीपी कॉलोनी स्थित शिव, साईं मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होती हुई कल्याण दुर्गा मंडप परिसर पहुंची, जहां मंत्रोच्चार के साथ कलशों की स्थापना (The religious procession commenced from the Shiva-Sai Temple in IBP Colony, traversed the main thoroughfares, and reached the Kalyan Durga Mandap complex, where the *Kalash* (sacred urns) were installed amidst the chanting of mantras.) की गई।

नवरात्रि के प्रथम दिवस पर आयोजित इस यात्रा में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा (Hundreds of women from the area participated enthusiastically in this procession organized on the first day of Navratri.) लिया। प्रथम दिन का कठिन उपवास रखने के बावजूद महिलाओं के चेहरे पर भक्ति, उल्लास और असीम ऊर्जा झलक (Despite observing a rigorous fast on the first day, devotion, joy, and boundless energy radiated from the women’s faces.) रही थी। सिर पर पवित्र कलश धारण किए, पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने यह सिद्ध कर दिया कि नारी वस्तुतः शक्ति और आस्था का साक्षात रूप (Adorned in traditional attire and carrying sacred *kalash* (ceremonial pots) on their heads, the women demonstrated that a woman is truly the embodiment of *Shakti* (divine power) and faith.) है। यात्रा मार्ग में गूंजते माता रानी के जयकारों से पूरा क्षेत्र धर्ममय और भक्तिभाव से सराबोर (The entire area along the pilgrimage route is imbued with a spirit of devotion and spirituality, resonating with the chants of ‘Jai Mata Rani’.) हो उठा।

आयोजन को सफल बनाने में कल्याण दुर्गा पूजा आयोजन समिति के सदस्यों एवं स्थानीय निवासियों का सराहनीय योगदान रहा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि नवरात्रि पर्व के दौरान प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना, आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। कलश यात्रा के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।








