Singrauli News: सिंगरौली में अतिथि शिक्षक भर्ती को लेकर शिक्षा विभाग में बवाल; जिला शिक्षा अधिकारी को संगठन ने सौंपा ज्ञापन, 7 दिन का अल्टीमेटम; कार्रवाई नहीं हुई तो होगा कार्यालय का घेराव?

Follow Us

Advertisement

Singrauli News: सिंगरौली में अतिथि शिक्षक भर्ती को लेकर शिक्षा विभाग में बवाल

जिला शिक्षा अधिकारी को संगठन ने सौंपा ज्ञापन, 7 दिन का अल्टीमेटम; कार्रवाई नहीं हुई तो होगा कार्यालय का घेराव?

नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली

Singrauli News:  सिंगरौली जिले में अतिथि शिक्षक भर्ती को लेकर विवाद गहराता नजर आ (The controversy over guest teacher recruitment in Singrauli district seems to be deepening.) रहा है। सनातन रक्षा मंच संगठन ने जिला शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपकर मझौली पाठ विद्यालय में अतिथि शिक्षक की नियुक्ति सहित कई गंभीर आरोपों की जांच और कार्रवाई की मांग (A memorandum was submitted demanding an investigation into several serious allegations—including issues surrounding the appointment of a guest teacher at Majhauli Path School—and calling for appropriate action.) की है। संगठन ने इसके लिए सात दिनों का अल्टीमेटम (The organization has issued a seven-day ultimatum for this.)  दिया है।

मझौली पाठ विद्यालय की नियुक्ति पर उठाए सवाल
संगठन द्वारा दिए गए ज्ञापन में विद्यालय के प्राचार्य रामलाल प्रजापति की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि अतिथि शिक्षक की नियुक्ति में निर्धारित स्कोर कार्ड और मेरिट क्रम की अनदेखी (It is alleged that the prescribed score card and merit ranking were disregarded in the appointment of guest teachers.) की गई। संगठन का दावा है कि कम अंक होने के बावजूद एक अभ्यर्थी को विद्यालय में नियुक्त किया (A candidate was appointed to the school despite having low marks.) गया, जबकि उसके चरित्र सत्यापन को लेकर भी सवाल हैं।

ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि विद्यालय में धार्मिक भावनाओं से जुड़े विवादित वक्तव्य (It has been alleged that controversial statements related to religious sentiments were made in the school.) दिए गए तथा विरोध करने वाले विद्यार्थियों और उनके परिजनों को कथित रूप से डराने-धमकाने की शिकायतें सामने (Complaints have emerged regarding the alleged intimidation of protesting students and their family members.) आई हैं। संगठन ने इन सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

23 अक्टूबर को भी दी गई थी जानकारी
संगठन का कहना है कि इन मामलों की जानकारी 23 अक्टूबर को जिला शिक्षा अधिकारी को दी (The organization states that it informed the District Education Officer about these matters on October 23.) गई थी। इसके बावजूद अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण दोबारा ज्ञापन सौंपा गया है। संगठन ने सवाल उठाया है कि यदि भर्ती में मेरिट और स्कोर कार्ड का कोई महत्व (Merit and scorecards hold no significance in this recruitment.)  है, तो नियुक्ति प्रक्रिया में उसका पालन क्यों नहीं हुआ?

7 दिन का अल्टीमेटम, आंदोलन की चेतावनी
सनातन रक्षा मंच ने मांग की है कि कथित अनियमित नियुक्ति की जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर संबंधित प्राचार्य के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई (An investigation should be conducted into the irregular appointment, and if found guilty, disciplinary action should be taken against the concerned principal.) की जाए। साथ ही नियुक्ति प्रक्रिया और अभ्यर्थी के सत्यापन से जुड़े दस्तावेजों(Documents related to the recruitment process and candidate verification)  की भी जांच हो।

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर उचित कार्रवाई नहीं होती है तो छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के साथ जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा।

अब शिक्षा विभाग के सामने कई सवाल हैं—क्या अतिथि शिक्षक भर्ती की निष्पक्ष जांच होगी? क्या मेरिट और सत्यापन के नियमों का पालन हुआ? और क्या शिकायतों पर सात दिनों के भीतर कार्रवाई की जाएगी?

फिलहाल संगठन की ओर से लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

 

#

Related News

November 4, 2026

November 4, 2026

November 4, 2026

November 4, 2026

November 4, 2026

November 4, 2026

Leave a Comment