Singrauli News: सिंगरौली में कंचन ज्वेलर्स गोलीकांड के घायल राहुल से मिलने ट्रॉमा सेंटर पहुंचे विधायक रामनिवास शाह, चिकित्सकों से ली उपचार की पूरी जानकारी
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली जयंत स्थित कंचन ज्वेलर्स में हुई घटना में घायल (Injured in the incident at Kanchan Jewellers in Jayant, Singrauli.) राहुल विश्वकर्मा के जिला चिकित्सालय सह ट्रॉमा सेंटर बैढ़न में उपचाररत होने की जानकारी (Information regarding undergoing treatment at the District Hospital-cum-Trauma Center, Baidhan.) मिलने पर सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह आज शुक्रवार को अस्पताल पहुंचे। उन्होंने राहुल विश्वकर्मा से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से भी उपचार की स्थिति के संबंध में चर्चा (Met him to inquire about his health and also discussed the status of his treatment with his family members.) की।
विधायक ने मौके पर मौजूद चिकित्सकों से राहुल के स्वास्थ्य और चल रहे उपचार की जानकारी (Information regarding Rahul’s health and ongoing treatment from the attending doctors.) लेते हुए आवश्यक एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश (Instructions to provide essential and better medical facilities.) दिए। उन्होंने कहा कि घायल को उपचार में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए तथा चिकित्सकीय निगरानी में समुचित इलाज उपलब्ध कराया (Provided appropriate treatment under medical supervision.) जाए। इस दौरान विधायक ने ट्रॉमा सेंटर में उपचाररत अन्य मरीजों से भी उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी (Information about the health and treatment of other patients undergoing treatment at the trauma centre) ली तथा सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि राहुल विश्वकर्मा सहित अस्पताल में भर्ती सभी मरीज जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवार के बीच लौटें (May all patients admitted to the hospital recover quickly and return to their families.) । इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय भी मौजूद रहे।







