Singrauli News: सिंगरौली में नो-एंट्री तोड़ने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 5 वाहनों पर कार्रवाई कर लगाया ₹25 हजार का जुर्माना
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली पुलिस अधीक्षक षियाज केएम के निर्देश में थाना यातायात पुलिस टीम (Police station traffic police team under the direction of Superintendent of Police Shiyaz KM) द्वारा लगातार प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही (Action against drivers operating vehicles in restricted areas.) की जा रही है।इसी क्रम में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से सिंगरौली जिले के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौराहों (In order to prevent road accidents and to maintain safe and smooth traffic system in the urban area, various major roads and intersections of Singrauli district) पर निर्धारित समयानुसार नो-एंट्री प्रतिबंधित क्षेत्र लागू की गई है। इन स्थानों पर भारी एवं प्रतिबंधित वाहनों के प्रवेश पर रोक सुनिश्चित (Ensured a ban on the entry of heavy and restricted vehicles at the locations.) करने के लिए यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी नियमित रूप से तैनात रहते हैं।
नो-एंट्री क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी द्वारा वाहन चालक को रोकने का स्पष्ट संकेत (A clear signal from a traffic police officer on duty in a no-entry zone to stop the vehicle driver) दिया गया, किंतु चालक ने पुलिस के वैध निर्देशों की अवहेलना करते हुए वाहन नहीं रोका तथा आगे बढ़ गया। चालक के इस कृत्य से अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा खतरे में पड़ गई और दुर्घटना की संभावना उत्पन्न (This action by the driver jeopardized the safety of other road users and created the risk of an accident.) होने के कारण यातायात पुलिस स्टाफ द्वारा थाने पर सूचना दी गई। जहां यातायात पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए 5 वाहनों के विरुद्ध 25 हजार का जुर्माना अधिरोपित किया (The traffic police took legal action and imposed fines totaling ₹25,000 on five vehicles.) गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक रोशनी केसरवानी, सूबेदार आशीष तिवारी, प्रआर पुष्पेंद्र, आर पवन एवं अन्य स्टाफ का योगदान रहा।







