Singrauli News:  सिंगरौली में रातभर पुलिस का ऑपरेशन; 277 बदमाशों पर शिकंजा, वारंटियों की धरपकड़ से मचा हड़कंप?

Follow Us

Advertisement

Singrauli News:  सिंगरौली में रातभर पुलिस का ऑपरेशन; 277 बदमाशों पर शिकंजा, वारंटियों की धरपकड़ से मचा हड़कंप?

नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली

Singrauli News: सिंगरौली जिले में अपराधियों और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम कसने (Curbing criminals and suspicious activities) के लिए सिंगरौली पुलिस ने बीती रात बड़े स्तर पर नाइट कॉम्बिंग अभियान (Night combing operation)  चलाया। पुलिस अधीक्षक सियाज के.एम. के मार्गदर्शन में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक साथ पुलिस टीमें सक्रिय (Police teams active simultaneously in the areas) रहीं। अभियान के दौरान कुल 277 बदमाशों एवं आरोपियों की जांच और कार्रवाई (Investigation and action against miscreants and accused persons) की गई।

 

अभियान का मुख्य फोकस लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों, वारंटियों और निगरानी सूची में शामिल बदमाशों (Absconding accused, individuals with outstanding warrants, and miscreants on the surveillance list.) पर रहा। पुलिस टीमों ने रातभर संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही प्रमुख स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच (Checking of suspicious persons and vehicles at key locations.) की।

 

रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत के निर्देशन में सभी पुलिस अनुभागों के अधिकारियों की निगरानी (Supervises officers of all police sections under his direction) में अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं। तकनीकी शाखा की मदद से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर (Monitoring suspicious activities with the help of technical branch) रखने के लिए कट-ऑफ पार्टियां भी तैनात की गईं।

 

पुलिस के अनुसार अभियान में 25 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार (According to the police, 25 individuals with standing warrants were arrested during the operation.)  किया गया, जबकि 117 गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश (The arrested accused were produced before the court as per rules.) किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस ने 66 निगरानी बदमाशों और 69 गुंडा बदमाशों की भी जांच की।

 

नाइट कॉम्बिंग के दौरान पुलिस की टीमें बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, हाईवे और संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त (Continuous patrolling in sensitive areas)  करती रहीं। चौक-चौराहों पर संदिग्ध लोगों की तलाशी और पूछताछ की गई। वहीं सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए बैंकों (Banks to check security arrangements) और एटीएम परिसरों का भी औचक निरीक्षण किया गया।

 

पुलिस के इस व्यापक अभियान से रात में असामाजिक गतिविधियों में लिप्त तत्वों के बीच हड़कंप की स्थिति (A massive campaign has caused panic among elements involved in anti-social activities at night.) बनी रही। अधिकारियों का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था  (Officials say that law and order in the district) बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस तरह की कार्रवाई (Such action for effective control over criminals.) आगे भी जारी रहेगी।

#

Related News

August 25, 2026

August 25, 2026

August 25, 2026

August 25, 2026

August 25, 2026

August 24, 2026

Leave a Comment