Singrauli News: सिंगरौली में स्ट्रीट लाइट खराब है तो अब नहीं काटने पड़ेंगे नगर निगम के चक्कर, सीधे इन नंबरों पर करें शिकायत
वार्ड 1 से 45 तक के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय, आयुक्त सविता प्रधान की पहल पर जारी हुए मोबाइल नंबर; कार्यालयीन समय में होगा शिकायतों का निराकरण
नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली
Singrauli News: सिंगरौली शहर की सड़कों और गलियों में स्ट्रीट लाइट खराब होने से अंधेरे की समस्या झेल रहे नागरिकों के लिए राहत भरी खबर(Welcome news for citizens who have been facing the problem of darkness due to faulty street lights on the city’s roads and lanes.) है। अब खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत करने के लिए लोगों को नगर निगम कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे (People will not have to make repeated trips to the municipal corporation office to report faulty street lights.) । नगर पालिक निगम सिंगरौली ने वार्डवार जिम्मेदार उपयंत्रियों के मोबाइल नंबर जारी कर दिए (Singrauli Municipal Corporation has released the mobile numbers of the sub-engineers responsible for each ward.) हैं। नागरिक सीधे संबंधित अधिकारी को फोन कर अपने क्षेत्र की बंद या खराब स्ट्रीट लाइट (Citizens can call the relevant official directly regarding non-functional or broken streetlights in their area.) की जानकारी दे सकेंगे।
नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने आम नागरिकों की सुविधा और शिकायतों के त्वरित निराकरण को ध्यान में रखते (Municipal Corporation Commissioner Savita Pradhan, keeping in mind the convenience of the common citizens and quick redressal of complaints,) हुए वार्ड क्रमांक 1 से 45 तक के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित की है। इसके तहत प्रत्येक अधिकारी को 11 वार्डों के समूह की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि शिकायत मिलने पर मरम्मत की कार्रवाई सुनिश्चित की जा (Upon receiving a complaint, repair action should be ensured.) सके।
वार्डवार शिकायत के लिए संपर्क नंबर
– वार्ड क्रमांक 1 से 11: जितेंद्र कुमार, सब इंजीनियर – 9905722012
– वार्ड क्रमांक 12 से 22: जयशंकर नीरज – 8871618462
– वार्ड क्रमांक 23 से 33: शंभू पनिका – 7354259980
– वार्ड क्रमांक 34 से 45: विशाल खत्री, उपयंत्री – 8319091628
नगर निगम की इस व्यवस्था से नागरिकों को खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत सीधे संबंधित जिम्मेदार अधिकारी तक पहुंचाने में आसानी (This system implemented by the municipal corporation makes it easier for citizens to report faulty street lights directly to the relevant official in charge.) होगी। खासकर रात के समय अंधेरे के कारण राहगीरों और स्थानीय निवासियों को होने वाली परेशानियों से राहत मिलने (Providing relief from the difficulties faced by passersby and local residents—especially at night—due to the darkness) की उम्मीद है।
कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ही जारी किए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकेगा।
अब देखना होगा कि शिकायत मिलने के बाद जिम्मेदार अधिकारी कितनी तत्परता से खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराते (How promptly do the responsible officials get faulty streetlights repaired after receiving a complaint?) हैं और शहर की सड़कों व गलियों को रोशन रखने की व्यवस्था कितनी प्रभावी साबित (How effective has the system for keeping the city’s streets and lanes illuminated proven to be?) होती है।
सौजन्य: नगर पालिक निगम सिंगरौली | जनहित में जारी







