Singrauli News: सिंगरौली में विस्थापितों के हक की लड़ाई तेज, मुआवजा-रोजगार और पुनर्वास की मांग लेकर बसपा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Follow Us

Advertisement

Singrauli News: सिंगरौली में विस्थापितों के हक की लड़ाई तेज, मुआवजा-रोजगार और पुनर्वास की मांग लेकर बसपा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

नई ताकत न्यूज नेटवर्क | सिंगरौली

Singrauli News:  सिंगरौली जिले में निजी कंपनियों की परियोजनाओं से प्रभावित विस्थापित परिवारों को संपूर्ण पुनर्वास लाभ, मुआवजा और रोजगार उपलब्ध कराने की मांग (Demand for providing full rehabilitation benefits, compensation, and employment to displaced families affected by projects of private companies.) को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने आज मंगलवार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। बसपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शिवशंकर प्रसाद, सुरेश शाहवाल और वंशरूप शाह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के प्रभावित गांवों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया(In the memorandum submitted to the leadership, the problems faced by the affected villages across various assembly constituencies were highlighted prominently.) ।

 

 

 

ज्ञापन में देवसर विधानसभा क्षेत्र के अमिलिया, बुधेर, बंधा, उजैनी और बरगवां तथा चितरंगी विधानसभा के कतरिहार गांव में खनन परियोजनाओं से प्रभावित ग्रामीणों को मुआवजा, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और बेरोजगारी भत्ता देने की मांग (Demand for compensation, employment, education, healthcare facilities, and unemployment allowance for villagers affected by mining projects in the village.) की गई। आरोप लगाया गया कि कोल माइंस और कुंदन गोल्ड माइंस परियोजनाओं से प्रभावित ग्रामीणों को अब तक अपेक्षित लाभ नहीं मिला(It was alleged that the villagers affected by the coal mines and Kundan Gold Mines projects have not yet received the expected benefits.)  है। वहीं अमझर, भरूहा, नंदगांव, नवानगर, अमलोरी और जैतपुर के प्रभावित परिवारों को पुनर्वास योजना का लाभ दिलाने तथा बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही(It was stated that the affected families would be provided the benefits of a rehabilitation scheme, and that employment opportunities would be made available to unemployed youth.) ।

#

Related News

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment