Singrauli News: सिंगरौली ट्रामा सेंटर में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद बवाल, इलाज में लापरवाही और पैसे मांगने के लगे गंभीर आरोप?
नई ताकत न्यूज़ नेटवर्क सिंगरौली
_________________________________
Singrauli News: सिंगरौली जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर (Singrauli District Hospital-cum-Trauma Center) में दिन रविवार की दोपहर डिलेवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत होने के बाद परिजनों के द्वारा जमकर हंगामा (Uproar by family members following the deaths of mother and child during delivery.) किया गया, यहां तक कि डिलेवरी वॉर्ड के ऑपरेशन थिएटर के गेट का शीसा तोड़ (Broke the glass of the delivery ward’s operation theatre gate) दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि चिकित्सक व दो नर्सो के लापरवाही (The family members alleged negligence on the part of the doctor and two nurses.) के चलते जच्चा-बच्चा की मौत हुई है। भारी हंगामा शोर-शराबा को देखते हुये भारी संख्या (In view of the huge uproar and noise, a large number of people) में पुलिस बल पहुंचा, लेकिन परिजन अड़े रहे कि चिकित्सक व स्टाफ नर्सो के खिलाफ मामला कायम (Case registered against doctors and staff nurses.) हो, तभी डिलेवरी वॉर्ड से मृतिका की बॉडी उठेगी। मामला तूल पकड़ते देख सीएमएचओ पुष्पराज सिंह ठाकुर और सिविल सर्जन कल्पना रवि भी पहुंचे थे। जहां परिजनों को समझाइस (explain to family) दे रहे थे।
इधर जानकारी (Information here) में बताया गया कि आरती बियार पति सूरज सिंह ठाकुर उम्र 26 वर्ष निवासी पटना पोस्ट पतेरा जिला दमोह हाल मुकाम झांझीटोला थाना बैढ़न को आज दिन रविवार की सुबह झांझीटोला में ही प्रसव पीड़ा (Labour pains began right at Jhanjhitola.) होने लगी। जहां परिजन आरती बियार को लेकर जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर (District Hospital-cum-Trauma Center) सुबह 11 बजे लेकर पहुंचे, डॉक्टर व नर्स के द्वारा चेक किया गया, तो परिजनों ने पूछा कोई दिक्कत हो तो बताइए, लेकिन चिकित्सको के द्वारा कुछ भी नही बताया गया, जांच सेम्पल दिया गया और बोला गया कि यह जांच है करा कर लाओ, दोपहर तकरीबन 2 बजे जांच रिपोर्ट मिली, तो परिजन लेजाकर चिकित्सक व नर्स (Family members took [the patient] to the doctor and nurse.) को दिया, तब नर्सो के द्वारा बोला गया कि दो यूनिट ब्लड चाहिए, जाकर 29 नम्बर से लेकर आओ, परिजन वहां जब पहुंचे तो 29 नम्बर कमरे में ताला बंद था, आकर बताए, इतने में ही प्रसव पीड़ा के दौरान ही महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर जब परिजनों को लगी तो परिजन हंगामा करने लगे। भारी भीड़ जिला चिकित्सालय में इक_ा हो (A large crowd gathered at the district hospital.) गई, जहां मृतिका के साथ आई अन्य परिजन महिलाओं ने ऑपरेशन थिएटर के गेट का शीशा तोड़ दिया। हंगामा की स्थिति देखते हुये मौके पर कोतवाली पुलिस (Kotwali police arrived at the scene in view of the commotion.) पहुंची, जहां काफी समझाइस दे रही थी और मामले को शांत कराने में जुटी थी।
सीने पर चढ़ी थी दो नर्स
जच्चा-बच्चा की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा शांत नही (The family members’ anger has not subsided.) हो रहा था, गुस्साएं लोगों ने जहां तोड़ फोड़ की, वहीं परिजनों ने बताया कि जब डिलेवरी (The family members told that when the delivery) हो रही थी, उस दौरान दो नर्स आरती बियार के सीने पर बैठी हुई थीं और दबा रही थी। दम घुटने की वजह से उसकी मौत हुई है। चिकित्सालय में स्टाफ नर्स को रोकने का प्रयास (Attempt to detain the staff nurse at the hospital.) किया गया, लेकिन स्टाफ नर्स गाली गलौज कर रही थी। चिकित्सक व स्टाफ नर्सो की लापरवाही की वजह (Due to the negligence of doctors and staff nurses) से आरती की मौत का आरोप लगाया जा रहा है।
खुलेआम पैसे की हुई थी मांग
आरती बियार के परिजनों ने जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर के दो स्टाफ नर्सो पर जहां लापरवाही का आरोप (Two staff nurses at the District Hospital-cum-Trauma Center face allegations of negligence.) लगाया है और यही कारण मौत होना बताया जा रहा है, इसके अलावा परिजनों का आरोप है कि जब सुबह आरती बियार को लेकर आए तो अंदर दो स्टाफ नर्स थी, उनके द्वारा पैसे की मांग की गई थी। पैसा नही देने की वजह से परिजनों से गाली गलौज कर रही थी और हमारे मरीज को सही तरीके से इलाज नही (Our patient did not receive proper treatment.) की। जिस वजह से उसकी मौत हुई। मौत के बाद काफी हंगामा हुआ, जहां भारी संख्या में कोतवाली पुलिस पहुंची (A large number of Kotwali police personnel arrived.) और मामले को शांत कराया, लेकिन परिजन डिलेवरी वॉर्ड से बॉडी उठाने से मना (Relatives refuse to pick up the body from the delivery ward) कर दिया।
इनका कहना
अभी आया हॅू, चिकित्सको से जानकारी मांगी जा रही है, जानकारी लेने के बाद कुछ बता पाऊंगा।
पुष्पराज सिंह ठाकुर
सीएमएचओ, सिंगरौली







