शासकीय उचित मूल्य दुकान लक्ष्मी मार्केट के विक्रेता व सहायक को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी

Follow Us

Advertisement

सिंगरौली।। कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार राशन दुकानों में अनियमितता रोकने के लिए चलाए जा रहे जांच अभियान के तहत कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा लक्ष्मी मार्केट स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण किया गया,। निरीक्षण के दौरान टीम को दुकान पर स्टॉक एवं मूल्य सूची अद्यतन नहीं मिली। दुकान परिसर में साफ-सफाई का अभाव मिला। दुकान के एक कमरे में दीवार के पास बजरी और मिट्टी जमा पाई गई, जो खाद्यान्न सुरक्षा के मानकों का उल्लंघन है।

साथ ही स्टॉक के भौतिक सत्यापन के दौरान चावल 32 किलोग्राम और गेहूं 31 किलोग्राम कम पाया गया। पीओएस मशीन में दर्ज स्टॉक और मौके पर मौजूद खाद्यान्न में यह अंतर गंभीर अनियमितता की श्रेणी में आता है।निरीक्षण दल के प्रतिवेदन के आधार पर जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा विक्रेता श्री रमेश गुप्ता और सहायक विक्रेता श्री अम्बिका प्रसाद को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।

जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि उक्त कृत्य म.प्र. सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2015 की कंडिका 13(2) का स्पष्ट उल्लंघन है। साथ ही यह लापरवाही आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दंडनीय है। तीन दिवस पर नोटिस का जवाब नहीं देने एकपक्षीय कारवाही की जाएगी।

#

Related News

September 20, 2026

September 20, 2026

September 20, 2026

September 20, 2026

September 20, 2026

September 20, 2026

Leave a Comment