Boiled Potatoes: उबले आलू में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इससे हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है। पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए उबले हुए आलू खाना बहुत फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि इसमें फाइबर होता है, जो हमारे पाचन को सपोर्ट करता है और पेट को मजबूत रखता है। Boiled Potatoes
Benefits of eating boiled potatoes
उबले आलू खाने से होते हैं कई सारे फायदे जिसमें आप आलू को सब्जियों का राजा भी कहते है। यह पोषक तत्व आलू में फाइबर,जिंक, आयरन और कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है। इसमें पाचन के लिए, दिल के लिए, छाले दूर करने के लिए, गठिया में राहत के लिए, ब्लड प्रेशर के कंट्रोल करने के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।
आलू उबालने से विटामिन सी और पोटेशियम (Potassium) जैसे पानी में घुलनशील पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। परिणामस्वरूप, आलू थोड़ा कम पौष्टिक हो जाता है। आप जितनी देर तक उबालेंगे, उतने ही अधिक पोषक तत्व नष्ट हो जायेंगे। आलू को छिलके में उबालने से कुछ पानी में घुलनशील पोषक तत्व बने रहने में मदद मिलती है।
उबले आलू आपको मोटा नहीं बनाएंगे, लेकिन आपके समग्र आहार पैटर्न पर विचार करना महत्वपूर्ण है। स्वस्थ और संतुलित आहार के लिए उन्हें अन्य पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों जैसे फल, सब्जियां, साबुत अनाज और लीन प्रोटीन के साथ संतुलित करें।
ये भी पढ़े :FOOD: ये सभी कड़वी चीजे जो होती है, सेहत के लिए काफी फायदेमंद