SINGRAULI NEWS : निष्कासित भाजपा नेता प्रवीण तिवारी की पार्टी में घर वापसी

By Awanish Tiwari

Published on:

सिंगरौली: भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रवीण तिवारी, जिन्हें ढाई वर्ष पूर्व अनुशासनहीनता के आरोप में तत्कालीन जिला अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता द्वारा पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया गया था, अब पुनः भाजपा में शामिल कर लिए गए हैं। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला नेतृत्व की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने उन्हें संगठन प्रभारी प्रज्ञा त्रिपाठी की मौजूदगी में ससम्मान पार्टी में वापस लिया।

SATNA NEWS :आय प्रमाण पत्रों की गड़बड़ी पर सख्ती, अधिकारियों को दी चेतावनी

 

बताया गया कि निष्कासन के बावजूद प्रवीण तिवारी ने विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभाई। उनकी निष्ठा और कार्यसमर्पण को देखते हुए तय अवधि से पहले ही पुनः पार्टी में शामिल किया गया है।भाजपा में वापसी की जानकारी मिलते ही सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों ने सत्य की जीत बताते हुए पोस्ट साझा कीं और बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। इस अवसर पर प्रवीण तिवारी ने प्रदेश और जिला नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे एक सच्चे सिपाही की तरह पार्टी की नीतियों का पालन करते हुए कार्य करते रहेंगे।

 

REWA NEWS : साइकिल से आफिस पहुंचे अफसर

Leave a Comment