singrauli news : पंचायती राज संगठन की जिला अध्यक्ष बनीं सुष्मिता सिंह

By Awanish Tiwari

Published on:

singrauli news

singrauli news:  मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतु पटवारी एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मीनाक्षी नटराजन के सहमति पर सिंगरौली जिले के चितरंगी से सुश्री सुष्मिता सिंह पिता मानिक सिंह पूर्व सांसद को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़े : Sariya Cement New Price: सरिया सीमेंट का रेट हुआ बेहद सस्ता, इतने रुपये गिरे रेट, जानिए ताजा रेट

निश्चय ही सुश्री सुष्मिता सिंह को जिला अध्यक्ष बनाए जाने से लोक तंत्र के विकेन्द्रीयकरण एवं सर्वोदय की भावनाओं के अनुरूप क्षेत्र में गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।सिंगरौली का सुष्मिता सिंह को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव एवं पूर्व विधायक श्रीमती सरस्वती सिंह प्रदेश महासचिव सोमदेव सिंह ब्रह्म सिंगरौली कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी, कांग्रेस कमेटी जिला उपाध्यक्ष लल्ला राम पाण्डेय सहित चितरंगी कांग्रेस कमेटी ब्लाक अध्यक्ष संकठा सिंह चौहान बैरदह ब्लाक अध्यक्ष श्री कांत मिश्रा सुशील द्विवेदी जगतराज सिंह जनपद सदस्य नंदलाल गुप्ता आदि लोगों ने बधाई दिया है।

Leave a Comment