SINGRAULI BJP NEWS : भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर के समर्थन में आभार यात्रा का हुआ आयोजन

By Awanish Tiwari

Published on:

Click Now

सिंगरौली :भारतीय जनता पार्टी की पूर्व घोषित आभार यात्रा सम्पन्न हुई। जिले भर से आये सैकड़ौ कार्यकर्ता यात्रा शामिल हुए। मोरवा शिव मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुई यात्रा जयन्त, नवानगर, बैढ़न, विंध्यनगर होते हुये शायं 4:30 बजे कार्यालय पहुंची जहां महिला मोर्चा के नेतृत्व में जिले भर से आयी बहनों ने पुष्प वर्षा तथा तिलक लगाकर यात्रा के समस्त आगंतुकों का अभिनंदन किया।

 

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह तथा जिला संगठन द्वारा आयोजित इस आभार यात्रा में यात्रा रथ पर जिलाध्यक्ष के साथ मुख्य रूप से प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कांत देव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, वीरेंद्र गोयल, विधायक रामनिवास शाह, विधायक राजेंद्र मेश्राम, सीड़ा अध्यक्ष दिलीप शाह सवार थे। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के समूह ने पूरी मात्रा का भव्य स्वागत किया तथा जिलाध्यक्ष समेत रथ पर सवार समस्त नेतागणों ने कार्यकर्ताओं से अभिवादन स्वीकार किया तथा उनका आभार जताते नजर आये।

 

जिलाध्यक्ष समेत समस्त वरिष्ठ नेताओं ने यात्रा मार्ग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि मिलने वाले दायित्व मन, क्रम, वचन से आप निर्वहन कीजिए तो नेतृत्व निश्चित आपको सम्मान देगा। मैं इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हूं । प्रदेश नेतृत्व के पास हर कार्यकर्ता की पूरी जानकारी होती है और वही से उसका मूल्यांकन होता है। इस अवसर पर बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment